फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   up board 4.38 lakh have left the examination till now

यूपी बोर्ड में अब तक 4.38 लाख ने छोड़ी परीक्षा

Fri, 28 Feb 2020 12:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
up board 4.38 lakh have left the examination till now
यूपी बोर्ड परीक्षा में बृहस्पतिवार को हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान एवं कृषि और इंटरमीडिएट में व्यावसायिक वर्ग के विषयों की परीक्षा हुई। यूपी बोर्ड हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान में 2511 एवं इंटरमीडिएट में व्यावसायिक वर्ग के 130 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। इस प्रकार बोर्ड परीक्षा में अब तक कुल 438853 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

वहीं हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में 28 एवं इंटरमीडिएट की अधिकोषण तत्व की परीक्षा में 40 कुल मिलाकर 68 नकलची पकड़े गए। बोर्ड परीक्षा में अब तक प्रदेश भर में 307 नकलची पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन

बोर्ड सचिव की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि पहली पाली में हाईस्कूल की परीक्षा में दूसरे की जगह परीक्षा देते 12 परीक्षार्थियों, एक कक्ष निरीक्षक, दो केंद्र व्यवस्थापक कुल मिलाकर 15 के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, जबकि दूसरी पाली में इंटर की परीक्षा में एक परीक्षार्थी को दूसरे की जगह, दो कक्ष निरीक्षक, एक केंद्र व्यवस्थापक एवं दो अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, प्रदेश भर में अब तक कुल 133 के खिलाफ एफआईआर कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईस्कूल में विज्ञान छोड़ प्रमुख विषयों की परीक्षा पूरी
हाईस्कूल में अब प्रमुख विषयों की परीक्षाएं लगभग पूरी होने को हैं। हाईस्कूल में अब मात्र संस्कृत एवं विज्ञान विषय जैसे प्रमुख विषयों की परीक्षा ही शेष है। 29 फरवरी को विज्ञान की परीक्षा के साथ हाईस्कूल की परीक्षाएं लगभग पूरी हो जाएंगी। हाईस्कूल में दो मार्च को चित्रकला, रंजनकला एवं कंप्यूटर जबकि तीन मार्च को मानव विज्ञान की परीक्षा होगी। इंटर में पांच मार्च को गणित एवं छह मार्च को मानव विज्ञान की परीक्षा के साथ बोर्ड परीक्षाएं पूरी हो जाएंगी।

एसटीएफ की कार्रवाई के बाद दो केंद्र व्यवस्थापक हटाए
जिला विद्यालय निरीक्षक ने बचई सिंह सिंगरौर इंटर कॉलेज एवं यूडी मेमोरियल कॉलेज असरावल कला के केंद्र व्यवस्थापक को हटाने के साथ एफआईआर कराने की सिफारिश की है। जिला विद्यालय निरीक्षक आरएन विश्वकर्मा ने बताया कि यूडी मेमोरियल कॉलेज असरावल कला की कॉपियों की जांच के बाद पता चला कि 10 कॉपी की सिलाई तोड़कर अलग से पेज जोडे़ गए हैं। बताया, इस विद्यालय को डिबार करने के साथ काली सूची में डाला जा रहा है। डीआईओएस ने बताया कि हाईस्कूल एवं इंटर की परीक्षा में कुल 10158 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed