{"_id":"619a621897745452695b899e","slug":"up-board-28-thousand-new-students-registered-in-10th-12th-17-thousand-students-dissatisfied-with-the-result-also-applied","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: 10वीं, 12वीं में 28 हजार नए छात्र पंजीकृत, परिणाम से असंतुष्ट 17 हजार छात्रों ने भी किया आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड: 10वीं, 12वीं में 28 हजार नए छात्र पंजीकृत, परिणाम से असंतुष्ट 17 हजार छात्रों ने भी किया आवेदन
Sun, 21 Nov 2021 08:43 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 21 Nov 2021 08:43 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश बोर्ड : यूपी बोर्ड
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड की सत्र 2021-22 की दसवीं एवं 12वीं की परीक्षा के लिए पंजीकृत छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़कर 51.55 लाख हो गई है। वहीं, कक्षा नौ एवं 11 के लिए कुल 58.53 लाख विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। बोर्ड ने पंजीकरण की तारीख आठ से बढ़ाकर 20 नवंबर की थी। इस दौरान दसवीं एवं बारहवीं के लिए तकरीबन 28 हजार और कक्षा नौ एवं 11 के लिए तकरीबन 13 हजार नए विद्यार्थी पंजीकृत हुए हैं।
विज्ञापन
कोविड के कारण यूपी बोर्ड ने वर्ष 2021 के लिए बिना परीक्षा कराए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परिणाम जारी किया था। परिणाम से असंतुष्ट छात्र-छात्राओं को वर्ष 2021 की अंक सुधार परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया गया था। 16 नवंबर को जारी अंक सुधार परीक्षा के परिणाम में हाईस्कूल के 3132 और इंटरमीडिएट के 7690 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण हो गए। इन अभ्यर्थियों को वर्ष 2022 की परीक्षा में मौका देने के लिए पंजीकरण की तिथि 20 नवंबर तक बढ़ा दी गई थी।
विज्ञापन
इससे पूर्व आठ नवंबर तक दसवीं एवं बारहवीं के लिए 5127743 और कक्षा नौ एवं 11 के लिए 5840608 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इसके बाद पंजीकरण के लिए निर्धारित अंतिम तिथि 20 नवंबर तक हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में पंजीकृत विद्यार्थियों की संख्या तकरीबन 28 हजार बढ़ी है। माना जा रहा है कि वर्ष 2021 की अंक सुधार परीक्षा में अनुत्तीर्ण हुए हाईस्कूल के 3132 और इंटरमीडिएट के 7690 अभ्यर्थियों ने वर्ष 2022 की परीक्षा के लिए फिर से फॉर्म भरे हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा 17 हजार ऐसे विद्यार्थियों ने भी वर्ष 2022 की परीक्षा के लिए फॉर्म भरे हैं, जो यूपी बोर्ड की 10वीं एवं 12वीं के 31 जुलाई को घोषित परिणाम से असंतुष्ट थे, लेकिन अंक सुधार परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर सके थे।