फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board 2019 exam's model Paper

बोर्ड परीक्षा 2020 के लिए 14 विषयों के मॉडल पेपर जारी

Tue, 01 Oct 2019 01:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
UP Board 2019 exam's model Paper
यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल के पांच और इंटरमीडिएट के नौ विषयों के मॉडल प्रश्नपत्र वेबसाइट पर अपलोड किए
विज्ञापन

प्रयागराज। यूपी बोर्ड ने 2020 की बोर्ड परीक्षा के लिए मॉडल प्रश्नपत्र जारी कर दिए हैं। यूपी बोर्ड परीक्षा फरवरी 2020 में प्रस्तावित है। बोर्ड की ओर से हाईस्कूल के पांच और इंटरमीडिएट के नौ विषयों के मॉडल प्रश्नपत्र वेबसाइट पर जारी किए गए हैं। मॉडल प्रश्नपत्र यूपी बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर देखा जा सकता है। बोर्ड की ओर से जारी मॉडल प्रश्नपत्र में हाईस्कूल के सामाजिक विज्ञान, खुदरा व्यापार, सिक्यूरिटी, ऑटोमोबाइल, आईटी और इंटरमीडिएट के हिंदी, सामान्य हिंदी, इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, भौतिक विज्ञान एवं रसायन विज्ञान के विषय शामिल हैं।

हाईस्कूल के मॉडल प्रश्नपत्र में सामाजिक विज्ञान छोड़कर कोई महत्वपूर्ण विषय शामिल नहीं है। बोर्ड की ओर से 2020 के बोर्ड परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए मॉडल प्रश्नपत्र जारी किए गए हैं। इन मॉडल प्रश्नपत्रों के जरिए परीक्षार्थी यह अनुमान लगा सकेंगे कि बोर्ड परीक्षा में उन्हें किस प्रकार के सवालों का सामना करना होगा। परीक्षार्थियों को चाहिए कि बोर्ड के परीक्षा पैटर्न, मार्किंग स्कीम के बारे में जानकारी के लिए इन प्रश्नपत्रों को अवश्य हल करें। यह मॉडल प्रश्नपत्र पूरी तरह से बोर्ड परीक्षा की तरह ही है। बोर्ड की ओर से हर वर्ष परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए मॉडल प्रश्नपत्र जारी किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed