{"_id":"69a0120b15d02b8b4e094107","slug":"up-bar-council-re-election-of-bar-council-in-lucknow-to-be-held-in-five-phases-from-march-11-to-15-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Bar Council : लखनऊ में बार कौंसिल का पुनर्निर्वाचन 11 से 15 मार्च तक पांच चरणों में मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Bar Council : लखनऊ में बार कौंसिल का पुनर्निर्वाचन 11 से 15 मार्च तक पांच चरणों में मतदान
Thu, 26 Feb 2026 02:57 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 26 Feb 2026 02:57 PM IST
सार
बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के निर्वाचन 2025-26 के तहत लखनऊ का रद्द किया गया चुनाव अब 11 से 15 मार्च 2026 के बीच पांच चरणों में होगा। मतदान प्रतिदिन प्रातः 10 से शाम पांच बजे तक होगा।
विज्ञापन
अदालत का फैसला।
- फोटो : अमर उजाला।
-
- 1
-
Link Copied
विस्तार
बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के निर्वाचन 2025-26 के तहत लखनऊ का रद्द किया गया चुनाव अब 11 से 15 मार्च 2026 के बीच पांच चरणों में होगा। मतदान प्रतिदिन प्रातः 10 से शाम पांच बजे तक होगा। लखनऊ खंडपीठ परिसर स्थित अवध बार एसोसिएशन कैंटीन के निकट हॉल व लाइब्रेरी के पास ऑडिटोरियम हॉल में मतदान होगा। पूर्व में यह चुनाव 27-28 जनवरी 2026 को प्रस्तावित था। यह जानकारी बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सचिव/चुनाव अधिकारी रामकिशोर शुक्ल ओर से दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
चरणवार मतदान कार्यक्रम
-11 मार्च 2026 को 01 जनवरी 1962 से 31 दिसंबर 2000 तक पंजीकृत 5459 अधिवक्ता मतदान करेंगे
-12 मार्च 2026 को 01 जनवरी 2001 से 31 दिसंबर 2010 तक पंजीकृत 5663 अधिवक्ता मतदान करेंगे
-13 मार्च 2026 को 01 जनवरी 2011 से 31 दिसंबर 2018 तक पंजीकृत 5591 अधिवक्ता मतदान करेंगे
-14 मार्च 2026 को 01 जनवरी 2019 से 31 दिसंबर 2021 तक पंजीकृत 4054 अधिवक्ता मतदान करेंगे -15 मार्च 2026 को 01 जनवरी 2022 से 23 अक्तूबर 2025 तक पंजीकृत 5891 अधिवक्ता मतदान करेंगे