{"_id":"5d8d19b88ebc3e93cb7652aa","slug":"up-bar-council-allahabad-news-ald2560087194","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता की हत्या पर कौंसिल ने मांगा मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ता की हत्या पर कौंसिल ने मांगा मुआवजा
विज्ञापन
UP Bar Council
लेखपालों की हड़ताल की निंदा
प्रयागराज। बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश ने घाटमपुर कानपुर में अधिवक्ता सत्येंद्र सिंह भदौरिया की हत्या की निंदा करते हुए प्रदेश सरकार से 25 लाख रुपये मुआवजे की मांग की है। कौंसिल ने हत्याभियुक्तों की भी शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। बार कौंसिल के अध्यक्ष हरिशंकर सिंह ने कहा कि प्रदेश में आए दिन वकीलों की हत्या हो रही है। प्रशासन ऐसी घटनाओं को रोक पाने में नाकाम है।
हरिशंकर सिंह ने कन्नौज में वकीलों और लेखपालों के बीच हुए विवाद के बाद लेखपालों की प्रदेश व्यापी हड़ताल की भी निंदा की है। उनका कहना है कि लेखपालों ने सरकारी कार्यालयों और न्यायालयों में तालाबंदी कर दी है जो उचित नहीं है। उनका कार्य अवैधानिक और गैरकानूनी है जिसकी कौंसिल निंदा करती है।