फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   up assembly election 2022: SP cut Richa Singh's address from City West seat, in agreement gave seat to ally Apna Dal Kameravadi

up assembly election 2022 : शहर पश्चिमी सीट से सपा ने ऋचा सिंह का पत्ता काटा, जानें किसे मिली यह सीट

Sat, 29 Jan 2022 07:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 29 Jan 2022 07:28 PM IST
सार

अपना दल के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा से समझौते के तहत पार्टी को वाराणसी की रोहनियां, पिंडरा, जौनपुर जिले में मड़ियाहूं, मिर्जापुर जिले की मड़िहान, सोनभद्र की घोरावाल, प्रतापगढ़ में सदर सीट भी मिली है।

विज्ञापन
up assembly election 2022: SP cut Richa Singh's address from City West seat, in agreement gave seat to ally Apna Dal Kameravadi
Prayagraj News : ऋचा सिंह, सपा नेता। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

समाजवादी पार्टी शहर पश्चिमी विधानसभा सीट से पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ऋचा सिंह का टिकट कट गया है। समाजवादी पार्टी ने समझौते में यह सीट अपना दल (कमेरावादी) को दे दी है। इसी तरह सपा से समझौते के तहत अपना दल को वाराणसी की रोहनियां, पिंडरा, जौनपुर जिले की मड़ियाहूं, मिर्जापुर जिले की मड़िहान, सोनभद्र की घोरावाल, प्रतापगढ़ में सदर सीट भी मिली है।

विज्ञापन



पिछले चुनाव 2017 में ऋचा सिंह शहर पश्चिमी सीट से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी थीं। कड़े मुकाबले में वह भाजपा के सिद्धार्थनाथ सिंह से करीब 20 हजार मतों से पराजित हो गई थीं। ऋचा सिंह पूरे पांच साल तक क्षेत्र में जनता के बीच रहीं और विभिन्न मुद्दों पर उन्हें संघर्ष करते हुए भी देखा गया। यह सीट समझौते के तहत घटक दल को दे दिए जाने से उनके समर्थकों में मायूसी छा गई है। 

विज्ञापन

आठ सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है सपा

गत दिनों सपा ने प्रयागराज की 12 विधानसभा सीटों में से आठ सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी थी। इस सूची में शहर पश्चिमी का नाम शामिल नहीं था। तब से ही यह सुगुबुगाहट शुरू हो गई थी कि सपा यह सीट सहयोगी दलों को समझौते में दे सकती है। 


शनिवार को प्रयागराज में एक होटल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अपना दल कमेरावादी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सिंह कुशवाहा और प्रदेश अध्यक्ष राजवन सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि पार्टी समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर पूरे प्रदेश में सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। कमेरावादी लगभग डेढ़ दर्जन सीटों पर अपना प्रत्याशी उतारेगी।


पहली सूची में सात सीटों पर सहमति बन गई है, जिसे सपा ने अपना दल कमेरावादी को दे दी है। इसमें प्रयागराज की शहर पश्चिमी सीट के अलावा वाराणसी की रोहनियां, पिंडरा, जौनपुर जिले की मड़ियाहूं, मिर्जापुर जिले की मड़िहान, सोनभद्र की घोरावाल, प्रतापगढ़ में सदर सीट शामिल है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि शीघ्र ही अन्य सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी।

मुस्लिम मतों की प्रभावी संख्या वाली शहर पश्चिमी सीट पर है सपा की मजबूत पकड़
शहर पश्चिमी सीट सपा गठबंधन में शामिल अपना दल कमेरावादी के खाते में आने की बात कही जा रही है। कमेरावादी पार्टी के नेताओं ने इसकी दावेदारी करने के साथ वेबसाइट पर यह सूचना अपलोड कर दी है। हालांकि, सपा के स्थानीय नेताओं ने इस तरह की किसी जानकारी से इंकार किया है।


अपना दल कमेरावादी की ओर से दावा किया गया है कि सपा गठबंधन के साथ मिलकर पूरे प्रदेश में पार्टी करीब डेढ़ दर्जन सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। पहली सूची के तौर पर सात सीटें तय कर ली गई हैं। इसमें प्रयागराज का शहर पश्चिमी सीट भी शामिल है।


हालांकि पार्टी ने अभी उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है। वहीं सपा के जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव का कहना है कि अपना दल कमेरावादी के नेताओं से वार्ता हुई है। उनसे इसकी जानकारी हुई है लेकिन सपा र्शीर्ष नेतृत्व की ओर से इस तरह की कोई जानकारी अभी नहीं दी गई है। सपा की अधिकारिक वेबसाइट पर भी यह जानकारी अपलोड नहीं है। इसलिए इस बारे में वह कुछ नहीं कह सकते।


चूंकि मुस्लिम बहुल इस सीट पर सपा की मजबूत पकड़ मानी जाती है। इस सीट पर सपा का लंबे समय तक कब्जा भी रहा तथा पिछले चुनाव में भी पार्टी उम्मीदवार ऋचा सिंह दूसरे स्थान पर रहीं थीं। ऐसे में अपना दल कमेरावादी के खात में यह सीट जाने की बात सामने आने के बाद कार्यकर्ताओं की नाराजगी भी सामने आने लगी है। 

विज्ञापन

तीन अन्य सीटों पर भी बनी है दुविधा
सपा ने आठ सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। शहर पश्चिमी पर अब अपना दल कमेरावादी ने दावेदारी की है। इनके अलावा शहर दक्षिणी, फाफामऊ एवं प्रतापपुर विधानसभा सीट पर पार्टी ने उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं। चूंकि, सपा गठबंधन में एक दर्जन से अधिक दल शामिल हैं। ऐसे में शेष तीन सीटों पर भी गठबंधन में शामिल अन्य दलों के प्रत्याशी उतारे जाने की चर्चा शुरू हो गई है।

थम नहीं रहा सपा के भीतर विरोध
टिकट बंटवारे के साथ सपा में शुरू विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा। मेजा में पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है। विधानसभा अध्यक्ष एवं सिरसा नगर पंचायत अध्यक्ष रामकृष्ण यादव ने पार्टी प्रत्याशी संदीप पटेल को बाहरी बताते हुए सोशल मीडिया पर अभियान छेड़ रखा है। समर्थन में कई अन्य कार्यकर्ताओं ने भी हस्ताक्षर किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed