फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   up assembly election 2022: Election boycott in Koraon, police picked up woman from home and got a vote cast

UP Election 5th Phase: कोरांव में चुनाव बहिष्कार, पुलिस ने महिला को घर से उठाकर डलवाया एक वोट, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Sun, 27 Feb 2022 10:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 27 Feb 2022 10:10 PM IST
सार

सूचना पर मुख्य विकास अधिकारी प्रयागराज शिपू गिरी, पुलिस अधीक्षक यमुनापार सौरभ दीक्षित मौके पर पहुंचे। लंबे समय तक बातचीत के बाद भी ग्रामीण लिखित आश्वासन की मांग करते रहे।

विज्ञापन
up assembly election 2022: Election boycott in Koraon, police picked up woman from home and got a vote cast
चुनाव का बहिष्कार करने वाले ग्रामीणों से बातचीत करते सीडीओ शिपू गिरि। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

कोरांव के भोगन गांव में पूर्व निर्धारित निर्णय के अनुसार ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से मतदान का बहिष्कार किया। तहसील एवं जिले के जिम्मेदारों के बार-बार आश्वासन देने के बावजूद ग्रामीण अपनी जिद पर अड़े रहे। शाम छह बजे तक भोगन गांव में मात्र एक वृद्ध महिला का मतदान हो सका।

विज्ञापन




चुनावी सरगर्मी बढ़ने के साथ ही भोगन गांव के ग्रामीणों ने एकजुट होकर पंप कैनाल की मांग को मुद्दा बना मतदान बहिष्कार की घोषणा की थी, रविवार सुबह 10 बजे तक एक भी वोट न पड़ने की सूचना पर उपजिलाधिकारी कोरांव अभिनव कनौजिया, खंड विकास अधिकारी मुकेश कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत कर मतदान की अपील की लेकिन ग्रामीण अपनी जिद पर अड़े रहे।
विज्ञापन




सूचना पर मुख्य विकास अधिकारी प्रयागराज शिपू गिरी, पुलिस अधीक्षक यमुनापार सौरभ दीक्षित मौके पर पहुंचे। लंबे समय तक बातचीत के बाद भी ग्रामीण लिखित आश्वासन की मांग करते रहे। इस दौरान पुलिस ने गांव से विद्यादेवी पत्नी त्रिभुवन आदिवासी को अपनी गाड़ी में लाकर मतदान कराया, पुलिस को अपनी गाड़ी से लाकर मतदान कराते देख ग्रामीण आक्रोशित हो गए और मतदान केंद्र से 100 मीटर की दूरी पर दोनों ओर पत्थर रखकर आवागमन बाधित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed