यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : प्रयागराज में इस बार खाता खोलने के लिए कांग्रेस बेताब
पार्टी ने शहर उत्तरी से पूर्व विधायक रहे अनुग्रह नारायण सिंह का नाम पहले ही घोषित कर दिया है। जबकि, बाकी सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जाने बाकी है। पार्टी के महासचिव और जिला प्रभारी राघवेंद्र सिंह कहते हैं कि जिले की 12 सीटों पर कुल 91 लोगों ने टिकट के लिए आवेदन किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछली बार के विधानसभा चुनाव (2017) में जिले की 12 विधानसभा सीटों पर खाता न खोल सकी कांग्रेस इस बार शहर उत्तरी से लेकर अन्य सीटों पर जीत के लिए सारी तैयारी कर ली है। बूथों को मजबूत करने केसाथ ही प्रत्याशियों के चयन के लिए आवेदन ले लिए है। 15 जनवरी के बाद पार्टी प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर देगी। पार्टी अपनी जीत के लिए कई स्तर पर रणनीति बनाकर काम कर रही है।
पार्टी ने शहर उत्तरी से पूर्व विधायक रहे अनुग्रह नारायण सिंह का नाम पहले ही घोषित कर दिया है। जबकि, बाकी सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जाने बाकी है। पार्टी के महासचिव और जिला प्रभारी राघवेंद्र सिंह कहते हैं कि जिले की 12 सीटों पर कुल 91 लोगों ने टिकट के लिए आवेदन किया है। आवेदन करने वाले ये सभी पार्टी से जुड़े लोग हैं। पार्टी नामांकन की तिथियों के हिसाब से प्रत्याशियों केनामों की सूची जारी करती रहेगी।
कांग्रेस ने इस बार प्रत्याशियों के चयन के लिए नवंबर में ही आवेदन ले लिए थे। इसके साथ ही पार्टी जिन मुद्दों को लेकर विधानसभा चुनाव में जनता के बीच आई है उसका भी उसने एलान कर दिया है। पार्टी प्रदेश स्तरीय मुद्दों केसाथ स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देगी। घोषणा पत्र भी उसी के हिसाब से तैयार कर लिया गया है। इसे तैयार करने लिए पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने दारागंज में लोगों के बीच सभा की और राय जानी।
फाफामऊ के गोहरी गांव पहुंचीं थीं प्रियंका गांधी
पार्टी ने एलान किया है कि वह इलाहाबाद की हैसियत वापस दिलाने, बाढ़ से निजात दिलाने के लिए काम करेगी। गंगापार के जिलाध्यक्ष सुरेश यादव, यमुनापार के जिलाध्यक्ष अरुण तिवारी और शहर अध्यक्ष प्रदीप कुमार अंशुमान कहते हैं कि इस बार उनकी पार्टी पहले के चुनावों के मुकाबले अपना वोट बढ़ाने और जीत दर्ज करने के लिए बूथों को बहुत मजबूत कर चुकी है।
हर बूथों पर अध्यक्ष, बूथों के सेक्टर प्रभारी, ब्लॉक प्रभारी से लेकर तमाम पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी है। उधर, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने बसवार में निषादों के बीच और फाफामऊ के दलित परिवार के बीच (गोहरी) पहुंचकर उन्होंने नई सियायत धार दी। वह पिछले साल माघ मेले में गंगा स्नान कर और शंकराचार्य स्वरूपरानंद से आशीर्वाद प्राप्त कर सनातनियों को नया संदेश दिया। हालांकि, विपछ ने उनकी इस सियासी चाल को सिर्फ छलावा कहा लेकिन प्रियंका गांधी ने यहां नए समीकरण बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी हैं।