फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Unsuccessful candidates in PCS will also get jobs UPPSC will recommend private institute

यूपीपीएससी: पीसीएस में असफल अभ्यर्थियों को मिलेगी नौकरी, निजी संस्थानों में रोजगार के लिए सिफारिश करेगा आयोग

Wed, 04 Oct 2023 11:32 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 04 Oct 2023 11:32 AM IST
सार

यूपीपीएससी को आवेदन के तहत ईमेल के माध्यम से जो सूचनाएं प्रेषित करनी थीं, उनमें पीसीएस-2022 में अभ्यर्थी का अनुक्रमांक, साक्षात्कार की तिथि, नाम, पिता/पति का नाम, जन्मतिथि, श्रेणी, शैक्षिक अर्हताएं (स्नातक/परास्नातक/अन्य), पत्राचार का पता शामिल है।

विज्ञापन
Unsuccessful candidates in PCS will also get jobs UPPSC will recommend private institute
UPPSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने कड़ी मेहनत और लगन से बार-बार पीसीएस के इंटरव्यू तक पहुंचने के बावजूद असफल होने वाले मेधावी अभ्यर्थियों को निजी संस्थानों में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए 270 अभ्यर्थियों की लिस्ट जारी की है। इसके लिए आयोग ने पीसीएस-2022 के इंटरव्यू में असफल अभ्यर्थियों से 30 जुलाई 2023 तक आवेदन मांगे थे।

विज्ञापन


अभ्यर्थियों को आवेदन के तहत ईमेल के माध्यम से आयोग को जो सूचनाएं प्रेषित करनी थीं, उनमें पीसीएस-2022 में अभ्यर्थी का अनुक्रमांक, साक्षात्कार की तिथि, नाम, पिता/पति का नाम, जन्मतिथि, श्रेणी, शैक्षिक अर्हताएं (स्नातक/परास्नातक/अन्य), पत्राचार का पता शामिल है। पीसीएस-2022 के साक्षात्कार में 1048 साक्षात्कार में शामिल हुए थे।
विज्ञापन

सात अप्रैल 2023 को जारी अंतिम चयन परिणाम में 364 अभ्यर्थियों काे सफल घोषित किया गया था।

अधिकांश अभ्यर्थी अगली परीक्षा के लिए प्रयासरत

बाकी 684 अभ्यर्थियों में से 270 ने ही समायोजन के लिए अपनी सूचना वेबसाइट पर साझा करने के लिए सहमति जताई है। 414 अभ्यर्थी अपना नाम वेबसाइट पर अपलोड करने पर सहमत नहीं हैं। माना जा रहा है कि कई अभ्यर्थी अगली परीक्षा के लिए प्रयासरत रहते हैं और कई पहले से सरकारी नौकरी कर रहे हैं।

हालांकि, आयोग ने अध्यक्ष संजय श्रीनेत ने पांच पहले ही यह निर्णय ले लिया था और अब उसे लागू कर दिया गया है। पीसीएस परीक्षा के अंतिम चरण (साक्षात्कार) तक पहुंचने वाले अचयनित अभ्यर्थियों को रोजगार मुहैया कराने के उद्देश्य से उनके प्राप्तांक एवं अन्य विवरणों का एक उपयोगी डेटाबेस आयोग की ओर से नियोक्ता संस्थाओं को उपलब्ध कराया जाएगा। अभ्यर्थियों की लिस्ट आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।

आवेदन करने वालों में इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट के भी अभ्यर्थी

जिन अभ्यर्थियों ने आयोग को ईमेल के माध्यम से अपने आवेदन भेजे हैं, उनमें बड़ी संख्या इंजीनियरिंग के छात्रों की है। इनमें मैकेनिकल इंजीनिरिंग, इलेक्टि्रकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, मैकेनिकल एंड ऑटोमेशन इंजीनियरिंग के छात्र हैं। इनके अलावा बीडीएस, एमबीए, विधि, लेदर टेक्नोलॉजी, फिजिक्स ऑनर्स, कंप्यूटर साइंस, टेक्सटाइल डिजाइन आदि पाठ्यक्रमों के छात्र भी आवेदन करने वालों में शामिल हैं।
अन्य भर्तियों में भी व्यवस्था लागू करने की तैयारी

पीसीएस परीक्षा में इस नई व्यवस्था के लागू होने के बाद उन भर्तियों को भी इसमें शामिल किए जाने की तैयारी है, जिनमें लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर चयन होता है। इनमें सम्मिलत राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा, राज्य कृषि सेवा, पीसीएस जे जैसी भर्तियां शामिल हैं। आयोग के सूत्रों के अनुसार पीसीएस के बाद सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा भर्ती को इस व्यवस्था में शामिल किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed