{"_id":"5e0fa2408ebc3e87fb45a010","slug":"unsafe-building-sealed-after-13-years-of-demolition-allahabad-news-ald2647356185","type":"story","status":"publish","title_hn":"ध्वस्तीकरण के 13 साल बाद सील किया असुरक्षित भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ध्वस्तीकरण के 13 साल बाद सील किया असुरक्षित भवन
विज्ञापन
प्रयागराज। पीडीए के ओएसडी ने शुक्रवार को सिविल लाइंस स्थित ताशकंद मार्ग पर ध्वस्तीकरण के 13 साल बाद भवन के असुरक्षित हिस्से को सील कर दिया। वहीं नैनी इलाके में उद्योग भूमि पर कब्जा कर बनाए गए दो स्थायी समेत चार भवनों को ध्वस्त कर दिया। देवरख में निर्माणाधीन दुकानों के साथ पांच अन्य निर्माण सील कराए गए। मौके से भवन निर्माण सामग्री जब्त कर काम बंद कराया गया।
ओएसडी और प्रवर्तन दल प्रभारी आलोक कुमार पांडेय के मुताबिक ताशकंद मार्ग पर वर्ष 2006 में पारित ध्वस्तीकरण आदेश के क्रम में एक भवन का आंशिक भाग ध्वस्त किया गया था। शिकायत मिली थी कि भवन के भूतल पर कुछ लोग मरम्मत के साथ रंग रोगन करा रहे हैं। मौके पर जांच के दौरान मामला सही पाया गया। इस कारण असुरक्षित भवन को सील किया गया।
नैनी में तहसीलदार करछना के साथ पीडीए प्रवर्तन दल ने वृहद उद्योग की भूमि पर बनाए गए दो स्थायी और दो अस्थायी निर्माण ध्वस्त करा दिए। देवरख समेत क्षेत्र में कुछ निर्माणाधीन दुकानें और पांच भवन सील किए गए। कार्रवाई में अवर अभियंता पीएन पांडेय, बीआई योगेंद्र राय, नैनी पुलिस और पीडीए प्रवर्तन दल के लोग मौजूद रहे।