फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Unknown vehicle hit the bike, two died, accident happened in Dhumanganj area

Prayagraj : अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत, धूमनगंज इलाके में हुआ हादसा

Tue, 21 Mar 2023 12:20 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 21 Mar 2023 12:20 AM IST
सार

एक गंभीर रूप से घायल, मरने वालों में एक दस साल का बच्चा भी प्रयागराज। धूमनगंज थाना क्षेत्र के कटहुला मोड़ के पास सोमवार की शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Unknown vehicle hit the bike, two died, accident happened in Dhumanganj area
prayagraj news : accident in prayagraj - फोटो : prayagraj

विस्तार

एक गंभीर रूप से घायल, मरने वालों में एक दस साल का बच्चा भी प्रयागराज। धूमनगंज थाना क्षेत्र के कटहुला मोड़ के पास सोमवार की शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल है। मरने वालों में कक्षा चार में पढ़ने वाला 10 साल का एक बच्चा भी है।

विज्ञापन

गौसपुर कटुहला गांव के रहने वाले सुनील पाल (35) अपने चचेरे भाई दीपांशु पाल (10) पुत्र राजेंद्र पाल के साथ पैदल झलवा बाजार जा रहा था। उसी समय गांव का मिश्रीलाल भारती (50) बाइक लेकर गुजरा। दोनों को पैदल जाता देख, उसने अपनी बाइक पर उन्हें बिठा लिया। कटहुला मोड़ पर किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। मिश्री लाल और दीपांशु वाहन के पहियों में चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर मौत हो गई।

विज्ञापन


सुनील को गंभीर हालत में एसआरएन अस्पताल में भर्ती किया गया है। दीपांशु और सुनील के घर वाले सूचना पाकर बिलखते हुए अस्पताल पहुंचे। परिवार वाले यह कहकर रो रहे थे कि वे मिश्री की बाइक पर क्यों बैठे। परिजनों ने बताया कि दीपांशु स्थानीय स्कूल में कक्षा चार में पढ़ता था। शाम को सुनील के बाजार जाने की बात सुनकर वह भी साथ जाने की जिद कर बैठा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed