फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Unknown miscreants attacked student with weapon

प्रयागराज में बदमाशों ने छात्र का हाथ बांधकर उसे रेलवे ट्रैक पर फेंका, उसके दोनों हाथ कटे

Thu, 20 Feb 2020 07:47 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 20 Feb 2020 07:47 PM IST
विज्ञापन
Unknown miscreants attacked student with weapon
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
बृहस्पतिवार को दिन में उतरांव थाना क्षेत्र के शिवपुर गंाव में बदमाशों ने एक नाबालिग छात्र का हाथ बांधकर उसे रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। हादसे में छात्र के दोनों हाथ कट गए। छात्र का कहना है कि दो लोगों ने उसका अपहरण कर लिया था। जांच की जा रही है। हालांकि बाद में उसने बताया कि मालगाड़ी खड़ी थी। वह डिब्बे के बीच से जाने लगा। उसी समय ट्रेन चल दी और वह चपेट में आ गया। 
विज्ञापन


शिवपुर गंाव निवासी रामआसरे पाल का बेटा आशीष कुमार पाल (11) हंडिया कस्बे के एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा चार का छात्र है। वह बृहस्पतिवार की सुबह लगभग आठ बजे स्कूल जाने के लिए घर से साइकिल से निकला था। वह गंाव के बगल रेलवे ट्रैक को पार करके जैसे ही आगे निकला, बदमाश उसके मुंह पर गमछा बांधकर सड़क से कुछ दूर ट्रैक पर ले गए। पहले उसे मारा-पीटा, फिर उसके हाथ बांधकर उसे ट्रैक पर फेंक दिया। उसी समय ट्रेन आ गई जिसकी चपेट में आने से आशीष के दोनों हाथ कट गए। 

विज्ञापन


उधर से गुजरने वालों ने जब आशीष को देखा तो गांव वालों को सचनूा दी। फिर परिवार वालों के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंची। छात्र को पहले स्थानीय, फिर एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। बदमाशों की ओर से छात्र को बांधकर ट्रैक पर फेंकने की खबर सुनकर एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज, एसपी गंगापार नरेन्द्र कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए। एसपी गंगापार एनके सिंह ने बताया कि अस्पताल में आशीष से फिर बात की गई तो उसने स्वीकार किया कि सुबह ट्रैक पर मालगाड़ी खड़ी थी। वह साइकिल खड़ी कर डिब्बे के बीच से उस पार जाने की कोशिश करने लगा लेकिन उसी समय ट्रेन चल दी और वह उसकी चपेट में आ गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed