प्रयागराज में बदमाशों ने छात्र का हाथ बांधकर उसे रेलवे ट्रैक पर फेंका, उसके दोनों हाथ कटे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवपुर गंाव निवासी रामआसरे पाल का बेटा आशीष कुमार पाल (11) हंडिया कस्बे के एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा चार का छात्र है। वह बृहस्पतिवार की सुबह लगभग आठ बजे स्कूल जाने के लिए घर से साइकिल से निकला था। वह गंाव के बगल रेलवे ट्रैक को पार करके जैसे ही आगे निकला, बदमाश उसके मुंह पर गमछा बांधकर सड़क से कुछ दूर ट्रैक पर ले गए। पहले उसे मारा-पीटा, फिर उसके हाथ बांधकर उसे ट्रैक पर फेंक दिया। उसी समय ट्रेन आ गई जिसकी चपेट में आने से आशीष के दोनों हाथ कट गए।
उधर से गुजरने वालों ने जब आशीष को देखा तो गांव वालों को सचनूा दी। फिर परिवार वालों के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंची। छात्र को पहले स्थानीय, फिर एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। बदमाशों की ओर से छात्र को बांधकर ट्रैक पर फेंकने की खबर सुनकर एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज, एसपी गंगापार नरेन्द्र कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए। एसपी गंगापार एनके सिंह ने बताया कि अस्पताल में आशीष से फिर बात की गई तो उसने स्वीकार किया कि सुबह ट्रैक पर मालगाड़ी खड़ी थी। वह साइकिल खड़ी कर डिब्बे के बीच से उस पार जाने की कोशिश करने लगा लेकिन उसी समय ट्रेन चल दी और वह उसकी चपेट में आ गया।