फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Unique combination of Shool and Ravi Yoga on the fifth Monday of Sawan month

Sawan 2023 : सावन मास के पांचवें सोमवार पर शूल और रवि योग का अनूठा संयोग, शिवालयों में उमड़े भक्त

Mon, 07 Aug 2023 03:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 07 Aug 2023 03:21 PM IST
सार

श्रावण मास के पांचवें सोमवार पर जिले के शिव मंदिरों में भारी भीड़ रही। सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार शिव मंदिरों पर लग गई थी। सिविल लाइंस में हनुमत निकेतन शिव मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर, कोटेश्वर महादेव, पड़िला महादेव, सोमवेश्वर महादेव सहित विभिन्न शिवालयों में जयकारों के साथ भक्तों ने देवाधिदेव महादेव का पूजन अर्चन और जलाभिषेक किया।

विज्ञापन
Unique combination of Shool and Ravi Yoga on the fifth Monday of Sawan month
हनुमत निकेतन में भगवान शिव की पूजा करते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

श्रावण मास के पांचवें सोमवार पर जिले के शिव मंदिरों में भारी भीड़ रही। सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार शिव मंदिरों पर लग गई थी। सिविल लाइंस में हनुमत निकेतन शिव मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर, कोटेश्वर महादेव, पड़िला महादेव, सोमवेश्वर महादेव सहित विभिन्न शिवालयों में जयकारों के साथ भक्तों ने देवाधिदेव महादेव का पूजन अर्चन और जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने घरों में भी रुद्राभिषेक कर प्रसाद का वितरण किया। 

विज्ञापन


सावन के पांचवें सोमवार पर इस बार शूल योग और रवि योग का अनूठा संयोग है। इस मुहुर्त में पूजन से भोले के भक्तों की सुख-समृद्धि का योग है। सावन के सोमवार के चलते मंदिरों की फूलों से भव्य सजावट की गई है। जल भरने के लिए बड़ी संख्या में कांवड़िये दशाश्वमेध घाट पहुंचे। 

विज्ञापन


सरस्वती घाट स्थित प्राचीन मनकामेश्वर महादेव मंदिर में भव्य सजावट की गई है। भोर में पंचामृत स्नान के साथ ही मनकामेश्वर के पट आम भक्तों के लिए खोल दिए गए। इसी तरह सिविल लाइंस स्थित शिवमंदिर, तक्षकेश्वर नाथ महादेव मंदिर, नागवासुकि मंदिर और दशाश्वमेध ब्रह्मेश्वर मंदिर में भी जलाभिषेक के लिए भक्तों की कतारें लगेंगी। पंडिला महादेव में भी जलाभिषेक के लिए व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

भक्तों ने गंगा जल, दुग्ध, पंचामृत, नैवेद्य, बेलपत्र, पुष्प, मिष्ठान्न, भांग, धतूर, चंदन, दही, घृत, ईत्र अर्पण कर भोग लगाया गया। मंदिरों पर शिव स्तुति, शिव तांडव, शिव चालीसा, शिव महिम्न स्त्रोत, रामायण, रामचरित मानस का पाठ हुआ। मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस और महिला सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है। बड़ी संख्या में कांवड़ियों ने भी बाबा का जलाभिषेक किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed