फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Union Minister Jyotiraditya took a dip in Sangam, said - bathing in Triveni is a supernatural moment

Mahakumbh : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य ने संगम में लगाई डुबकी, बोले- त्रिवेणी में स्नान अलौकिक क्षण

Thu, 13 Feb 2025 07:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 13 Feb 2025 07:03 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बृहस्पतिवार को गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में डुबकी लगाई। इसके बाद उन्होंने विधि विधान से मां गंगा की पूजा की।

विज्ञापन
Union Minister Jyotiraditya took a dip in Sangam, said - bathing in Triveni is a supernatural moment
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संगम में डुबकी लगाई। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बृहस्पतिवार को गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में डुबकी लगाई। इसके बाद उन्होंने विधि विधान से मां गंगा की पूजा की। मंत्री के प्रयागराज पहुंचने पर सनातन परंपरा की दिव्य अभिव्यक्ति एवं विश्व के सबसे बड़े धार्मिक समागम महाकुंभ में सम्मिलित होने एवं पावन त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाने के लिए तीर्थराज प्रयागराज आगमन पर उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को कुंभ कलश भेंट कर प्रदेश सरकार की ओर से हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन किया।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई। मंत्री नंदी ने कहा कि महाकुंभ एकात्मकता एवं समरसता का जीवंत महोत्सव है। आस्था की ऊंचाई, अध्यात्म की गहराई, संस्कृति की पहचान और संस्कारों की जीवंतता है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिव्य एवं भव्य महाकुंभ के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद ज्ञापित किया। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि युग-युग युगांतर से पीढ़ियों को ऐसे क्षण का इंतजार रहता है। विश्व में यह अनोखा समय है जहां विश्व के लोग स्वतः आकर त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। संगम में आस्था की डुबकी लगा चुके सभी 50 करोड़ श्रद्धालुओं के लिए महाकुंभ में सम्मिलित होना और संगम दर्शन करना महत्वपूर्ण ही नहीं, अलौकिक क्षण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रयागराज से सिंधिया परिवार का ऐतिहासिक संबंध रहा है। जब हमारे पूर्वज श्रीमंत महाराज ने इस क्षेत्र को स्वतंत्र किया था मुगलशासन से और यहां हमारे आध्यात्मिक शक्तियों, मंदिरों को पूर्ण करने का कार्य समूचे क्षेत्र में उन्होंने अपने हाथों में लिया था। यह हमारे लिए भावनात्मक क्षण है। खुद को सौभाग्यशाली समझता हूं कि मोक्ष प्राप्ति का क्षण हमें इस संगम में स्रान करके प्राप्त हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed