फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Union Education Minister's photo painted black in front of police post, SP student union protests

Prayagraj : पुलिस चौकी के सामने केंद्रीय शिक्षा मंत्री की तस्वीर पर पोती कालिख, सपा छात्रसभा पर केस दर्ज

Sun, 13 Jul 2025 12:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 13 Jul 2025 12:54 PM IST
सार

सिविल लाइंस में शनिवार को लोगों ने पुलिस चौकी के सामने सुभाष चौराहे पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की तस्वीर पर कालिख पोत दी। यह तस्वीर एक पोस्टर पर थी जो सरकारी स्कूलों के विलय के विरोध में बनाया गया था। पुलिस नामजद पांच आरोपियों से तीन को गिरफ्तार जेल भेज दिया है। यह तीनों सपा छात्रसभा के कार्यकर्ता हैं।

विज्ञापन
Union Education Minister's photo painted black in front of police post, SP student union protests
सुभाष चौराहे पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के चित्र पर कालिख पोतते सपा छात्रसभा के कार् - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सिविल लाइंस में शनिवार को लोगों ने पुलिस चौकी के सामने सुभाष चौराहे पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की तस्वीर पर कालिख पोत दी। यह तस्वीर एक पोस्टर पर थी जो सरकारी स्कूलों के विलय के विरोध में बनाया गया था। जांच में पता चला कि समाजवादी छात्र सभा के पांच कार्यकर्ता इस विरोध प्रदर्शन में शामिल थे। पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

घटना दोपहर 3:30 बजे के करीब की है। पांच से छह युवक हाथों में पोस्टर लिए सुभाष चौराहे पर पहुंचे। वहां पहुंचने के बाद उन्होंने चौक पर एक पोस्टर लगा दिया। इस पोस्टर में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ की तस्वीर थी। यह पोस्टर सरकारी स्कूलों के विलय के फैसले के विरोध में लगाया गया था।

विज्ञापन

इसमें विद्यालय हैं वीरान-शराब के ठेके हैं गुलजार, क्या यही है नए भारत का नया विचार नारा भी लिखा था। देखते ही देखते प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री की तस्वीर पर कालिख पोत दी। साथ ही विरोध में नारेबाजी भी शुरू कर दी। जानकारी मिली तो चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी भागकर पहुंचे और पोस्टर उतरवाया।एडीसीपी नगर अभिजीत कुमार ने बताया कि जांच पड़ताल में पता चला है कि प्रदर्शनकारी समाजवादी छात्र सभा के सदस्य थे। पांच लोगों के नाम सामने आए हैं। इन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। साथ ही उनकी तलाश भी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जार्जटाउन में पार्टी कार्यालय के सामने भी लगाया पोस्टर

प्रयागराज। सपा कार्यकर्ताओं ने स्कूलों के विलय के विरोध में पोस्टर वार शुरू कर दिया है। संदीप विश्वकर्मा ने जार्जटाउन स्थित पार्टी कार्यालय के सामने पोस्टर लगाकर स्कूलों के विलय और शराब की दुकानें खोले जाने का विरोध किया।

छात्रसभा के तीन कार्यकर्ताओं को भेजा गया जेल

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की तस्वीर पर कालिख पोतने के मामले में समाजवादी छात्र सभा के तीन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। आयुष प्रियदर्शी, सद्दाम अंसारी और शिवा केसरवानी समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। 

सपा का शिक्षा से दूर-दूर तक नाता नहीं है। सपा हमेशा माफिया राज की प्रशंसक रही है। समाजवादी पार्टी को सलाह है कि वह माफियाओं की ही साथी रहे और विद्यालयों के पूरे सुधार में बाधक न बने। - संजय गुप्ता, महानगर अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed