फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Unemployed Day: Unemployed celebrate PM Modi's birthday by selling pakodas, samosas

बेरोजगार दिवस : पकौड़ा, समोसा बेचकर बेरोजगारों ने मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

Fri, 17 Sep 2021 10:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 17 Sep 2021 10:03 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पीएम मोदी के जन्मदिन पर विरोध स्वरूप पकौड़ा और समोसा बेचा। इस दौरान उनकी पुलिस से नोकझोंक भी हुई। 

विज्ञापन
Unemployed Day: Unemployed celebrate PM Modi's birthday by selling pakodas, samosas
Prayagraj News : पीएम मोदी के जन्मदिन पर विरोध स्वरूप पकौड़ा और समोसा बेचते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

रोजगार के मुद्दे पर छात्रों ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर बेरोजगार दिवस मनाकर अपना विरोध दर्ज कराया। किसी ने ठेले पर समोसे बेचे तो किसी ने एक दिन के लिए पंचर की दुकान खोल ली। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ भवन के सामने एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं से पुलिस की तीखी नोकझोंक हुई। वहीं, ठेले पर समोसे बेचने निकले पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष अदील हमजा को पुलिस ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय के बाहर रोक लिया और समोसे उठाकर फेंक दिए।

विज्ञापन


अदील के साथ ठेले पर समोसे बेचकर सांकेतिक विरोध दर्ज करा रहे अखिलेश गुप्ता, अंकुश, मसूद, अभिषेक राहुल ने कहा कि देश के पढ़े-लिखे युवा प्रधानमंत्री से उनके जन्मदिन पर रोजगार मांगते हैं। युवा समोसे बेचने के लिए विश्वविद्यालय में दाखिला नहीं लेते हैं। युवा अपने हक की लड़ाई निरंतर लड़ते रहेंगे। वहीं, सीएमपी छात्र परिषद के पूर्व अध्यक्ष करन सिंह पटेल, बृजेंद्र शुक्ला, सदानंद तिवारी, मनराज आदि ने थाली बचाकर अपना विरोध दर्ज कराया। एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने बूट पॉलिश, पंचर और चाय की दुकान लगाकर सांकेतिक रूप से विरोध दर्ज कराया।

विज्ञापन

Unemployed Day: Unemployed celebrate PM Modi's birthday by selling pakodas, samosas
Prayagraj News : पीएम मोदी के जन्मदिन पर विरोध स्वरूप पकौड़ा और समोसा बेचते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : प्रयागराज
छात्रसंघ के भवन के बाहर इकट्ठा एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं को पुलिस हटाने पहुंची तो छात्रों की पुलिस से तीखी नोकझोंक हो गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि युवा जब रोजगार की बात करते हैं तो प्रधानमंत्री पकौड़ा तलने और चाय बेचने की सलाह देते हैं। इस मौके पर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अक्षय यादव क्रांतिवीर, चंद्रशेखर अधिकारी, शिवम शुक्ला, विवेकानंद पाठक, श्याम बाबू मौर्या, रजनीश रंजन आदि मौजूद रहे। 

उधर, समाजवादी छात्र सभा के बैनर तले जिलाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता गुड्डू के नेतृत्व में बेरोजगार दिवस मनाय गया, जिसमें जिया कोनैन रिजवी, चौधरी संदीप यादव, अंकुश यादव, आशुतोष यादव, राहुल पटेल, नवनीत यादव आदि मौजूद रहे। युवा मंच के पत्थर गिरजाघर के पास कई दिनों से जारी धरने में शामिल युवाओं ने बेरोजगार दिवस मानते हुए देश भर में रिक्त पड़े लाखों पदों को भरने और युवाओं को गरिमापूर्ण रोजगार गारंटी देने की मांग की। धरने में इविवि छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष अनुग्रह नारायण सिंह एवं पूर्व उपाध्यक्ष अभय अवस्थी भी शामिल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed