फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Uncontrollable bike collides with four motorcycles, one dead

Prayagraj : बेकाबू बाइक ने चार मोटरसाइकिलों में मारी टक्कर, एक की मौत

Wed, 27 Mar 2024 12:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 27 Mar 2024 12:32 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक बलुआघाट निवासी अंकित केसरवानी मंगलवार शाम पत्नी, बेटी सृष्टि, बेटे यश, साढ़ू राजेश व एक अन्य रिश्तेदार संग अलग-अलग बाइक से बड़े हनुमान मंदिर दर्शन के लिए निकले। वह मिंटो पार्क के आगे बढ़े कि विपरीत दिशा से आ रहे बाइकसवार ने राजेश की बाइक में टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Uncontrollable bike collides with four motorcycles, one dead
Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कीडगंज में नए यमुना पुल के नीचे मंगलवार को अनियंत्रित बाइक सवार ने सामने से आ रही चार मोटरसाइकिलों में टक्कर मार दी। बेकाबू बाइक पर सवार युवक की हादसे में मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग जख्मी हो गए। उन्हें स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बलुआघाट निवासी अंकित केसरवानी मंगलवार शाम पत्नी, बेटी सृष्टि, बेटे यश, साढ़ू राजेश व एक अन्य रिश्तेदार संग अलग-अलग बाइक से बड़े हनुमान मंदिर दर्शन के लिए निकले। वह मिंटो पार्क के आगे बढ़े कि विपरीत दिशा से आ रहे बाइकसवार ने राजेश की बाइक में टक्कर मार दी। इससे राजेश के सिर में गंभीर चोटें आईं और उनकी बेटी व बेटा भी जख्मी हो गए। बाइक सवार ने तीन अन्य मोटरसाइकिलों में भी टक्कर मारी, जिसमें दो अन्य लोग भी चोटिल हुए।
विज्ञापन


साथ ही वह खुद भी जख्मी हो गया। उसे एसआरएन भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। देर रात तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। उधर, हादसे में घायल राजेश की भी हालत गंभीर बनी रही। कीडगंज प्रभारी दीपा सिंह ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed