Prayagraj : दातुन तोड़ रहे चाचा-भतीजे की करंट लगने से मौत, जेई न कहा ई-रिक्शा चार्ज के दौरान हुआ हादसा
कुरेसर गांव में नीम के पेड़ से दातुन तोड़ रहे चाचा-भतीजे की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं, विद्युत विभाग का कहना है कि ई-रिक्शा चार्जिंग के दौरान हादसा हुआ।
विस्तार

राजेंद्र विश्वकर्मा उर्फ नन्हे विश्वकर्मा (55) खेती करने के साथ ई-रिक्शा भी चलाते रहे। शुक्रवार सुबह वह घर के पास नीम के पेड़ से दातुन तोड़ने गए थे। घरवालों का कहना है कि नीम के पेड़ से बिजली का तार गया था। वह पेड़ को छू गया था। इस कारण वह करंट की चपेट में आकर जमीन पर गिर पड़े। चाचा को जमीन पर तड़पता देखकर भतीजा सनी विश्वकर्मा (22) पुत्र संतोष कुमार विश्वकर्मा बचाने की कोशिश की तो वह भी करंट की जद में आ गया।
मृतक के परिजन कृष्ण कुमार की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज किया है। जिसमें बिजली विभाग लापरवाही बताया गया है। वहीं, इस मामले में फाफामऊ उपखंड अधिकारी जेके यादव का कहना है कि आरोप बेबुनियाद व निराधार हैं। जांच कराई गई तो पता चला कि पेड़ में करंट आने से हादसा नहीं हुआ। आशंका है कि हादसा घर के अंदर ई-रिक्शा चार्ज करने के दौरान हुआ। चार्जर में करंट आ गया होगा।