{"_id":"6261b0f4c04c641f391647d7","slug":"unbalanced-truck-broke-into-the-lawyer-s-house-breaking-the-wall-student-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : असंतुलित ट्रक दीवार तोड़ते हुए अधिवक्ता के मकान में घुसा, छात्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : असंतुलित ट्रक दीवार तोड़ते हुए अधिवक्ता के मकान में घुसा, छात्र घायल
Fri, 22 Apr 2022 01:01 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 22 Apr 2022 01:01 AM IST
सार
जनार्दन प्रसाद मिश्र पेशे से अधिवक्ता हैं। बृहस्पतिवार को परिवार के लोग घर में मौजूद ही थे कि एक तेज रफ्तार ट्रक दीवार तोड़ते हुए घर में घुस गया। तेज आवाज के कारण परिवार के लोग दहशत में आ गए। इसके चलते मुहल्ले में भी अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन
Prayagraj News : अनियंत्रित ट्रक वकील के मकान में घुसा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर के दारागंज इलाके के बक्शी कलां मोहल्ले में एक अनियंत्रित ट्रक घर की दीवार तोड़ते हुए अंदर घुस गया। हादसे में एक छात्र घायल हो गया। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। भाग रहे चालक को पकड़कर लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। घटना में अधिक्ता का परिवार बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
जनार्दन प्रसाद मिश्र पेशे से अधिवक्ता हैं। बृहस्पतिवार को परिवार के लोग घर में मौजूद ही थे कि एक तेज रफ्तार ट्रक दीवार तोड़ते हुए घर में घुस गया। तेज आवाज के कारण परिवार के लोग दहशत में आ गए। इसके चलते मुहल्ले में भी अफरा तफरी मच गई। हादसे में किराए पर रहने वाले कौशाम्बी के एक छात्र को मामूली चोटे आई हैं। हादसे में मकान क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
ढलान पर होने के कारण ट्रक हुआ असंतुलित
मुहल्ले में ही किसी के यहां माल उतारने आया ट्रक बक्शीबांध के ढलान पर खड़ा किया गया था। इसी दौरान वह असंतुलित होकर मकान में घुस गया। घटना को लेकर थाने में कई घंटे तक पंचायत चली। ट्रक चालक अंकित यादव और खलासी अंकित दोनों बरेली के फरीदपुर के रहने वाले हैं। पुलिस का कहना है कि मकान मालिक और ट्रक मालिक के बीच समझौता हो गया है।
विज्ञापन