उमेशपाल हत्याकांड : साजिश का राजदार भी था आतिन, बरेली जेल में अशरफ-असद के बीच बातचीत के दौरान था मौजूद
खुल्दाबाद निवासी आतिन को बरेली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पूछताछ में उसने बेहद अहम खुलासे किए हैं। बताया है कि उमेश पाल हत्याकांड से दो हफ्ते पहले असद ने बरेली जेल में अशरफ से जाकर मुलाकात की थी और इस दौरान साथ में वह भी था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खुल्दाबाद से एक दिन पहले गिरफ्तार आतिन जफर उमेशपाल हत्याकांड की साजिश का भी राजदार था। बरेली जेल में मुलाकात के दौरान अतीक अहमद के बेटे असद ने अपने चाचा अशरफ से उसके सामने ही उमेश पाल के बारे में बातचीत की थी। ऐसे में अब इस हत्याकांड में उसकी भूमिका की जांच शुरू हो गई है। कहा जा रहा है कि साक्ष्य मिलने पर कार्रवाई हो सकती है।
खुल्दाबाद निवासी आतिन को बरेली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पूछताछ में उसने बेहद अहम खुलासे किए हैं। बताया है कि उमेश पाल हत्याकांड से दो हफ्ते पहले असद ने बरेली जेल में अशरफ से जाकर मुलाकात की थी और इस दौरान साथ में वह भी था। मुलाकात के दौरान असद ने अशरफ से उमेश पाल के बारे में बातें की थीं।
इस खुलासे के बाद कहा जा रहा है कि असद का करीबी आतिन भी उमेश पाल हत्याकांड का राजदार था। सूत्रों का कहना है कि ऐसे में अब उमेश पाल हत्याकांड में भी उसकी भूमिका की जांच शुरू हो गई है। यह भी कहा जा रहा है कि साक्ष्य मिलने पर उसके खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है।
शाइस्ता, साबिर को शरण देने का भी आरोपी
खुल्दाबाद निवासी आतिन अतीक की पत्नी शाइस्ता व शूटर साबिर को शरण देने का भी आरोपी है। उसके खिलाफ खुल्दाबाद थाने में इस संबंध में मुकदमा भी दर्ज हुआ था। अतीक-अशरफ की हत्या के अगले दिन 16 अप्रैल को 50 हजार की इनामी शाइस्ता व पांच लाख का इनामी साबिर आतिन के खुल्दाबाद स्थित घर पहुंचे थे। दोनों जनाजे में शामिल होना चाहते थे, लेकिन भारी फोर्स की तैनाती की खबर से उन्होंने इरादा बदल लिया।
रात भर रुकने के बाद अगले दिन दोनों वहां से निकल गए। आतिन ने पूछताछ में यह भी बताया कि दो मई को साबिर फिर उसके घर आया था। सूचना मिलने पर रात में फोर्स ने छापा मारा, लेकिन भनक लगने पर इससे पहले ही वह भाग निकला था। आतिन अतीक के करीबी जफरुल्लाह का बेटा है, जो देवरिया कांड में अतीक के बेटे उमर के साथ लखनऊ जेल में बंद है।