फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Umesh Pal's mother said: Till Atiq is not killed, the heart will not get coolness

उमेश पाल की मां बोलीं : घर ढहाने से नहीं, अतीक के मारे जाने पर मिलेगी कलेजे को ठंडक, शीघ्र मिलूंगी योगी से

Sun, 05 Mar 2023 05:25 AM IST
विनोद सिंह शिव त्रिपाठी, प्रयागराज
शिव त्रिपाठी, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 05 Mar 2023 05:25 AM IST
सार

उमेश पाल हत्याकांड के नौ दिन बीतने के बाद भी सभी शूटरों की गिरफ्तारी न होने पर उनकी मां शांति देवी ने नाराजगी जताई है। हालांकि उन्होंने पुलिस की अब तक की कार्रवाई पर भरोसा जताया, लेकिन कहा कि जब तक अतीक अहमद नहीं मारा जाएगा।

विज्ञापन
Umesh Pal's mother said: Till Atiq is not killed, the heart will not get coolness
Prayagraj News : उमेश पाल की मां शांति पाल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उमेश पाल हत्याकांड के नौ दिन बीतने के बाद भी सभी शूटरों की गिरफ्तारी न होने पर उनकी मां शांति देवी ने नाराजगी जताई है। हालांकि उन्होंने पुलिस की अब तक की कार्रवाई पर भरोसा जताया, लेकिन कहा कि जब तक अतीक अहमद नहीं मारा जाएगा, तब तक उनके कलेजे को ठंडक नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि अभी तक सिर्फ एक बदमाश को ही मुठभेड़ में मारे जाने का संदेश मिला है, बाकी हत्यारे घूम रहे हैं, यह असहनीय है। हत्यारों का जल्द फैसला होना चाहिए। इसके लिए वह सीएम योगी से मिलकर गुहार लगाना चाहती हैं।

विज्ञापन





विज्ञापन



 

शांति ने शनिवार को एक मुलाकात में कहा कि अभी तक जो कुछ हुआ वह तो ठीक है, लेकिन जब तक अतीक और उसके पूरे कुनबे का एनकाउंटर नहीं हो जाता, तब तक उनकी आत्मा को शांति नहीं मिलेगी। हत्यारों ने न तो खाकी वर्दी को बख्शा और न ही काले कोट का लिहाज किया। जैसे बदमाशों ने दिनदहाड़े उनके बेटे को घर के सामने मारकर कानून व्यवस्था को चुनौती दी, ठीक उसी प्रकार सीसीटीवी फुटेज में पहचाने गए सभी आरोपियों को जल्द मौत की सजा मिलनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अभी तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न तो बात हो पाई है और न ही मुलाकात हो पा रही है। अगर सीएम से मुलाकात हो जाए तो उनसे घटना को लेकर विस्तृत चर्चा होगी। तेरहवीं कार्यक्रम के बाद वह स्वयं परिवार सहित सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलने लखनऊ जाएंगी और उन्हीं से न्याय की गुहार लगाएंगी कि जल्द से जल्द अतीक और उसके गुंडों का सफाया किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed