फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Umesh Pal murder case: Two women close to Shaista in custody, were seen with shooter Sabir, Armaan in the elec

उमेश पाल हत्याकांड : शाइस्ता की करीबी दो महिलाएं हिरासत में, चुनाव प्रचार में शूटर साबिर, अरमान के साथ दिखी थी

Fri, 24 Mar 2023 09:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 24 Mar 2023 09:24 PM IST
सार

अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन की करीबी दो महिलाओं को हिरासत में लिया गया है। दोनों शाइस्ता के साथ चुनाव प्रचार में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहीं थीं। शूटरों को पकड़ पाने में नाकाम पुलिस ने शाइस्ता की घेरेबंदी तेज कर दी है।

विज्ञापन
Umesh Pal murder case: Two women close to Shaista in custody, were seen with shooter Sabir, Armaan in the elec
Prayagraj News : पांच लाख के इनामी अरमान के साथ शाइस्ता की वायरल तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन की करीबी दो महिलाओं को हिरासत में लिया गया है। दोनों शाइस्ता के साथ चुनाव प्रचार में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहीं थीं। शूटरों को पकड़ पाने में नाकाम पुलिस ने शाइस्ता की घेरेबंदी तेज कर दी है। एक दो दिन में उन पर इनाम की राशि भी बढ़ा जा सकती है। रेकी करने वाले और अतीक के ड्राइवर-मुंशी से पूछताछ के बाद पुलिस मानकर चल रही है कि हत्याकांड में शाइस्ता का बड़ा रोल है।

विज्ञापन


25 हजार की इनामी शाइस्ता परवीन के कुछ वीडियो वायरल हुए हैं, जिनमें वह महिलाओं के साथ मेयर पद के लिए चुनाव प्रचार करती दिख रहीं हैं। दो वीडियो में उमेश हत्याकांड में वांटेड साबिर और अरमान भी दिखे थे। वे शाइस्ता की सुरक्षा में थे। दोनों वीडियो घटना से कुछ दिन पहले के ही बताए जा रहे हैं। ऐसे में पुलिस ने शाइस्ता के इर्द गिर्द रहने वाली दो महिलाओं को उठाया है।
विज्ञापन


दोनों शाइस्ता के साथ लगातार रहकर चुनाव प्रचार कर रहीं थीं। उनसे शाइस्ता के बारे में पूछताछ की जा रही है। दोनों शूटरों साबिर और अरमान के बारे में भी उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने शाइस्ता की तलाश में बृहस्पतिवार की रात भी कई जगह दबिश दी थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक उमेश हत्याकांड में दिन प्रतिदिन शाइस्ता की भूमिका का पता चल रहा है। हत्या के षड्यंत्र वाली बैठकों में भी शाइस्ता रहती थीं। जब दो बार उमेश की हत्या की कोशिश नाकाम हुई तो शाइस्ता ने शूटरों से काफी नाराजगी दिखाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


असद ने आखिरी कॉल की थी शाइस्ता को
प्रयागराज। असद ने जब अपना मोबाइल बंद किया, उससे पहले आखिरी कॉल उसने अपनी मां शाइस्ता को किया था। दोनों में क्या बात हुई, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है लेकिन असद के मोबाइल से वह आखिरी कॉल थी। इसक बाद उसका मोबाइल बंद हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed