{"_id":"63fbb5fc5b11e5fac70cba56","slug":"umesh-pal-murder-case-sp-mla-pooja-pal-sought-y-category-security-wrote-a-letter-to-the-chief-minister-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमेश पाल हत्याकांड : सपा विधायक पूजा पाल ने मांगी वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमेश पाल हत्याकांड : सपा विधायक पूजा पाल ने मांगी वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
Mon, 27 Feb 2023 01:11 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 27 Feb 2023 01:11 AM IST
सार
उमेश पाल की हत्या के बाद सपा विधायक पूजा पाल ने रविवार को अपनी सुरक्षा के लिए वाई प्लस श्रेणी की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भी लिखा है। इसमें कहा गया है कि अतीक अहमद अंतर्राष्ट्रीय स्तर का माफिया है।
विज्ञापन
पूजा पाल,
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उमेश पाल की हत्या के बाद सपा विधायक पूजा पाल ने रविवार को अपनी सुरक्षा के लिए वाई प्लस श्रेणी की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भी लिखा है। इसमें कहा गया है कि अतीक अहमद अंतर्राष्ट्रीय स्तर का माफिया है। चायल से सपा विधायक पूजा पाल ने अतीक अहमद और उनके परिवार वालों की तरफ से खुद की जान का खतरा बताते हुए धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
बताया कि धमकाया जा रहा है कि सीबीआई कोर्ट में पेश न हों अन्यथा पूरे परिवार को खत्म कर दिया जाएगा। पूजा पाल ने सीएम को लिखे पत्र में कहा है कि अतीक से उनको जान का खतरा लगातार बना हुआ है। उन्हें पैरवी के लिए स्पेशल कोर्ट सीबीआई लखनऊ जाना पड़ता है। पूजा ने कहा कि उन्हें वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी जाए। साथ ही परिवार की सुरक्षा भी की जाए।
विज्ञापन