फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Umesh Pal murder case: Shooter went to meet Ali in jail, accused of conspiracy

उमेश पाल हत्याकांड : अली से जेल में मिलने गए थे शूटर, षड्यंत्र का आरोपी बनाया गया

Sat, 08 Apr 2023 10:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 08 Apr 2023 10:35 PM IST
सार

अतीक के दूसरे नंबर के बेटे अली को भी उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी बनाया गया है। हत्याकांड से पहले शूटर नैनी जेल में अली से मिलने गए थे। अली अपने पिता अतीक और चाचा अशरफ के साथ शूटरों के भी लगातार संपर्क में था।

विज्ञापन
Umesh Pal murder case: Shooter went to meet Ali in jail, accused of conspiracy
Prayagraj News : पूर्व सांसद अतीक अहमद का बेटा अली अहमद। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अतीक के दूसरे नंबर के बेटे अली को भी उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी बनाया गया है। हत्याकांड से पहले शूटर नैनी जेल में अली से मिलने गए थे। अली अपने पिता अतीक और चाचा अशरफ के साथ शूटरों के भी लगातार संपर्क में था। जेल में उसके मोबाइल प्रयोग की पुष्टि के बाद उमेश पाल हत्याकांड में उसे षड्यंत्र की धारा में आरोपी बनाया गया है। हत्याकांड के बाद अली की बैरक की कई बार तलाशी ली गई, लेकिन पुलिस मोबाइल नहीं बरामद कर पाई है। अधिकारियों ने जेल में उससे पूछताछ भी की थी।

विज्ञापन


अली नैनी जेल में बंद है। उमेश पाल हत्याकांड की जांच कर रही पुलिस को पता चला है कि अली भी षड्यंत्र में शामिल था। हत्या से पहले शूटर कई बार अली से मिलने जेल गए थे। इसके पुख्ता सुबूत मिल गए हैं। अतीक के मुंशी और ड्राइवर के पकड़े जाने के बाद पता चला था कि अली भी षड्यंत्र में शामिल था। वह लगातार मोबाइल का प्रयोग कर रहा था। पिता अतीक, चाचा अशरफ के साथ ही वह शाइस्ता और अन्य शूटरों से भी इंटरनेट कॉलिंग के माध्यम से लगातार संपर्क में था।
विज्ञापन


इस बात की जानकारी होने के बाद पुलिस ने कई बार अली की बैरक में छापेमारी की। हालांकि मोबाइल बरामद नहीं हो पाया। बाद में उसे हाई सिक्योरिटी सेल में ट्रांसफर कर दिया गया था। अली के खिलाफ सुबूत जुटाने के बाद पुलिस ने अब उसे उमेश हत्याकांड में आरोपी बना दिया है। उसके खिलाफ षड्यंत्र की धाराओं में कार्रवाई की गई है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि अली से पूछताछ के लिए जल्द ही अदालत की अनुमति ली जाएगी। पुलिस कस्टडी रिमांड में भी उसे लेने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

उमेश हत्याकांड में अतीक की बहन आयशा नूरी भी बनाई गई आरोपी

उमेश पाल हत्याकांड में अतीक की बहन आयशा नूरी को भी आरोपी बनाया गया है। उन पर शूटरों की आर्थिक और भागने में मदद करने का आरोप लगाया गया है। आयशा के पति डाॅ. अखलाक को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आयशा के परिवार के अन्य लोगों ने भी शूटरों की मदद की है। उन पर भी शिकंजा कसा जा रहा है।

उमेश पाल हत्याकांड के बाद जब असद और शाइस्ता फरार हो गए तो अतीक की बहन आयशा नूरी चर्चा में आ गईं थीं। आयशा ने प्रेस कान्फ्रेंस कर पुलिस पर आरोप लगाया कि वह अतीक अहमद को परेशान कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों और एक मंत्री पर आरोप भी लगाए। कहा कि शाइस्ता मेयर का चुनाव लड़ने जा रही हैं, इसी कारण उन्हें आरोपी बनाया गया है।
 

परिवार के अन्य सदस्यों की भूमिका भी संदेह के घेरे में

इसके साथ ही आयशा ने परिवार की कमान अपने हाथ में ले ली थी। उन्होंने अतीक के दोनों नाबालिग बेटों की कस्टडी की भी मांग की थी। बाद में जब अतीक को साबरमती जेल से लाया जा रहा था, तब भी पुलिस के काफिले के साथ आयशा थीं। उन्होंने उस समय भी आरोप लगाया था कि पुलिस उनके भाई के साथ कुछ भी कर सकती है। इस कारण वह वकील के साथ पुलिस फ्लीट के पीछे पीछे चल रही हैं। यह सब चल ही रहा था कि पुलिस ने आयशा के मेरठ स्थित घर पर छापा मारा। पति अखलाक को गिरफ्तार कर लिया गया।

आयशा के घर की एक सीसीटीवी फुटेज वायरल हुई जिसमें गुड्डू मुस्लिम दिख रहा था। फुटेज से यह भी पता चला कि गुड्डू करीब 17 घंटे घर में रहा। उसे आर्थिक मदद भी दी गई। इसी के आधार पर अखलाक को पकड़ा गया था। फुटेज में घर के अन्य लोग भी गुड्डू का स्वागत करते हुए दिख रहे थे। पुलिस का कहना है कि आयशा और उसके घर वालों ने न सिर्फ शूटरों को अपने घर में ठहराया बल्कि उन्हें आर्थिक मदद भी की। इसी आधार पर आयशा को आरोपी बनाया गया है। घर के अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed