फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Umesh Pal murder case: Preparations to increase the reward on Shaista Parveen, many places raided in search

उमेश पाल हत्याकांड : शाइस्ता परवीन पर इनाम बढ़ाने की तैयारी, तलाश में कई जगह दबिश

Tue, 25 Apr 2023 04:19 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 25 Apr 2023 04:19 AM IST
सार

उमेश पाल हत्याकांड में फरार शाइस्ता परवीन का कुछ पता नहीं चल रहा है। पुलिस अब उस पर इनाम बढ़ाने की तैयारी में है। शाइस्ता की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
Umesh Pal murder case: Preparations to increase the reward on Shaista Parveen, many places raided in search
Prayagraj News : शाइस्ता परवीन, माफिया अतीक अहमद की पत्नी। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उमेश पाल हत्याकांड में फरार शाइस्ता परवीन का कुछ पता नहीं चल रहा है। पुलिस अब उस पर इनाम बढ़ाने की तैयारी में है। शाइस्ता की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। रविवार की रात और सोमवार दिन में भी प्रयागराज से लेकर कौशाम्बी तक खोजबीन होती रही।

विज्ञापन

उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस की विवेचना में सामने आया था कि अतीक के जेल में रहते हुए शाइस्ता ने गिरोह की कमान संभाल ली थी। उसी की देखरेख में ही उमेश पाल हत्याकांड को अंजाम दिया गया। उसने न सिर्फ शूटरों को पैसे दिए बल्कि असद के माध्यम से सभी को दो दो आईफोन भी दिया था। हत्या के बाद से लगातार शाइस्ता को खोजा जा रहा है लेकिन पुलिस अब तक उसे नहीं पकड़ पाई है।

विज्ञापन

अतीक और अशरफ की हत्या के बाद पुलिस ने कई इलाकों में दबिश दी। कई रिश्तेदारों का पकड़ा गया लेकिन शाइस्ता पकड़ में नहीं आई। अब पुलिस ने उस पर इनाम बढ़ाने की कवायद शुरू कर दी है। शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। उधर रविवार रात और आज दिन में नीवा, असरौली, हटवा, पूरामुफ्ती, बेली, फाफामऊ और नवाबगंज के कछारी इलाकों में शाइस्ता की खोजबीन में दबिश दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed