फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Umesh Pal murder case: Posters of Shaista will be released, will also be uploaded on social media

उमेश पाल हत्याकांड : शाइस्ता के पोस्टर जारी होंगे, सोशल मीडिया पर भी होंगे अपलोड

Sun, 19 Mar 2023 05:10 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 19 Mar 2023 05:10 AM IST
सार

पुलिस अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन के पोस्टर जारी करेगी। उन्हें प्रमुख स्थानों पर लगाया जाएगा। इसे सोशल मीडिया पर भी अपलोड किया जाएगा। शाइस्ता को पकड़ने में नाकाम पुलिस जल्द ही उन पर इनाम बढ़ा सकती है।

विज्ञापन
Umesh Pal murder case: Posters of Shaista will be released, will also be uploaded on social media
Prayagraj News : शाइस्ता परवीन, माफिया अतीक अहमद की पत्नी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पुलिस अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन के पोस्टर जारी करेगी। उन्हें प्रमुख स्थानों पर लगाया जाएगा। इसे सोशल मीडिया पर भी अपलोड किया जाएगा। शाइस्ता को पकड़ने में नाकाम पुलिस जल्द ही उन पर इनाम बढ़ा सकती है। शनिवार को भी उनकी तलाश में प्रयागराज से लेकर कौशाम्बी तक दबिश दी गई।

विज्ञापन

उमेश पाल हत्याकांड में नामजद होने के बाद पुलिस शाइस्ता परवीन को ढूंढ रही है। उन पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया है। पता चला है कि नामजद होने के बाद शाइस्ता कहीं नहीं गई थी। वे चकिया, कसारी मसारी, मरियाडीह और हटवा में घर बदल बदलकर रह रही थी। पुलिस को पुख्ता जानकारी मिली थी कि हत्याकांड के चार दिन बाद तक वह मरियाडीह और हटवा में रही।

विज्ञापन

इस बीच पुलिस ने अतीक के गुर्गों की तलाश में रात में मरियाडीह समेत अन्य गांवों में दबिश दी तब भी वह एक घर में छिपी थी। पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लग पाई थी। अगले दिन वह मरियाडीह से निकल गई। इसके बाद कुछ पता नहीं चला। अब पुलिस को जवाब देते नहीं बन रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच लाख के इनामी शूटरों को छोड़िए, 25 हजार की इनामी शाइस्ता को भी पुलिस ढूंढ नहीं पा रही है। इसके पीछे यह कारण बताया जा रहा है कि शाइस्ता हमेशा नकाब में रहती है। पुलिस के पास जो फोटो है, वह साफ नहीं है। ऐसे में अगर शाइस्ता सामने भी हो तो पुलिस बिना उनके रिश्तेदारों के उन्हें पहचान नहीं पाएगी।

इसी कारण निर्णय लिया गया है कि अब शाइस्ता के पोस्टर जगह लगाए जाएंगे। इसके साथ ही पोस्टर को सोशल मीडिया पर भी अपलोड किया जाएगा ताकि लोग उनके बारे में खबर दे सकें। पुलिस शाइस्ता की फोटो के लिए करीबी रिश्तेदारों की भी मदद ले रही है। पुलिस अब भी यही मानकर चल रही है कि शाइस्ता प्रयागराज के आसपास छिपी हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अगर वह जल्द पकड़ी नहीं गईं तो उन पर इनाम की राशि बढ़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed