फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Umesh Pal murder case: Police suspect That 'Eat on Biryani' owner Nafees has funded the shooters

Umesh Pal Hatyakand : पुलिस को शक, ईट ऑन बिरयानी के मलिक नफीस ने शूटरों को की है फंडिंग

Wed, 01 Mar 2023 09:10 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 01 Mar 2023 09:10 AM IST
सार

पुलिस को यह भी शक है कि नफीस ने शूटरों को फंडिंग भी की थी। पुलिस अधिकारी अभी इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दे रहे हैं। नफीस की तलाश में पुलिस वाले सादे कपड़ों में रेस्टोरेंट पहुंचे थे। हालांकि नफीस वहां नहीं मिला था। उसके बारे में पूछताछ करने के बाद पुलिस वहां से चली गई। उसे रात में ही करेली से उठाया गया।

विज्ञापन
Umesh Pal murder case: Police suspect That 'Eat on Biryani' owner Nafees has funded the shooters
Prayagraj News : ईट ऑन बिरयानी का मालिक नफीस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमेश पाल हत्याकांड मामले में सिविल लाइंस में बीएचएस के पास अतीक के करीबी और ईट आन रेस्टोरेंट के मालिक नफीस बिरयानी उर्फ नफीस अहमद को पुलिस ने मंगलवार रात हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

जिस कार से शूटरों ने वारदात को अंजाम दिया था, वह नफीस की ही थी लेकिन कुछ महीने पहले उसने जीटीबी नगर की रुखसार को बेच दिया था। घटना के बाद से रुखसार भी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


उमेश पाल की हत्या में प्रयुक्त कार पुलिस ने चकिया में अतीक के घर के पास से बरामद की थी। कार पर नंबर नहीं था। गाड़ी की चेसिस और इंजन नंबर से पता चला कि गाड़ी इस वक्त जीटीबी नगर करेली के रहने वाले निसार अहमद की पत्नी रुखसार के नाम पर है। मूल रूप से यह गाड़ी ईट आन रेस्टोरेंट के मालिक नफीस बिरयानी की थी। उसने लगभग साल भर पहले गाड़ी रुखसार के नाम पर ट्रांसफर करवाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना के बाद पुलिस तुरंत जीटीबी नगर स्थित पते रुखसार के पते पर पहुंची लेकिन वहां ताला लगा था। उसकी तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस ने इसी मामले में नफीस बिरयानी को हिरासत में लिया है। उससे रुखसार समेत अन्य बातों के बारे में पूछताछ की जा रही है। नफीस को अतीक का ही गुर्गा माना जाता है। अतीक ने अपनी सरपरस्ती में ही उसकी दुकान सिविल लाइंस में पैलेस सिनेमा के पास लगवाई थी।

बाद में दुकान जब चल निकली तो नफीस ने नवाब यूसुफ रोड पर बड़ा सा गोदाम और रसोई बनवाई थी। जब अतीक और उसके गुर्गों के खिलाफ अभियान चला तो उसका गोदाम ध्वस्त कर दिया गया था। बाद में उसने बीएचएस के पास नया रेस्टोरेंट खोला। यहां भी रेस्टोरेंट से प्रतिदिन लाखों की कमाई का अनुमान लगाया जाता है। पुलिस को यह भी शक है कि नफीस ने शूटरों को फंडिंग भी की थी। पुलिस अधिकारी अभी इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दे रहे हैं।

सोमवार की रात रेस्टोरेंट में सादे कपड़ों में पहुंचे थे पुलिस वाले

नफीस की तलाश में पुलिस वाले सादे कपड़ों में रेस्टोरेंट पहुंचे थे। हालांकि नफीस वहां नहीं मिला था। उसके बारे में पूछताछ करने के बाद पुलिस वहां से चली गई। उसे रात में ही करेली से उठाया गया।

अशरफ बैठकी करता था रेस्टोरेंट में

नफीस बिरयानी, अतीक और अशरफ का कितना करीबी था, इस बात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जब अशरफ बाहर था। वह अक्सर रात में पैलेस सिनेमा हाल के पास वाले ईट आन रेस्टोरेंट में बैठता था। मंगलवार को रेस्टोरेंट बंद था। हालांकि लोगों ने बताया कि रेस्टोरेंट प्रति मंगलवार बंद ही रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed