फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Umesh Pal murder case: Police reached Bareilly, will bring Ashraf to Prayagraj, tight security arrangements

उमेश पाल हत्याकांड : बरेली पहुंची पुलिस, अशरफ को लेकर आएगी प्रयागराज, कड़ी सुरक्षा के इंतजाम

Mon, 27 Mar 2023 12:52 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 27 Mar 2023 12:52 AM IST
सार

प्रयागराज के चर्चित उमेश पाल अपहरण कांड में 28 मार्च को फैसला सुनाया जा सकता है। इस मामले में माफिया अतीक अहमद के साथ उसके छोटे भाई अशरफ पर भी आरोप है। उसे वहां के संबंधित न्यायालय में पेश करने के लिए प्रयागराज पुलिस की टीम रविवार देर रात बरेली पहुंच गई।

विज्ञापन
Umesh Pal murder case: Police reached Bareilly, will bring Ashraf to Prayagraj, tight security arrangements
अशरफ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज के चर्चित उमेश पाल अपहरण कांड में 28 मार्च को फैसला सुनाया जा सकता है। इस मामले में माफिया अतीक अहमद के साथ उसके छोटे भाई अशरफ पर भी आरोप है। उसे वहां के संबंधित न्यायालय में पेश करने के लिए प्रयागराज पुलिस की टीम रविवार देर रात बरेली पहुंच गई। सूत्रों के मुताबिक प्रयागराज पुलिस सोमवार तड़के उसे यहां से लेकर रवाना होगी।

विज्ञापन

प्रयागराज के संबंधित न्यायालय ने अशरफ का प्रोडक्शन वारंट जारी किया है। यहां पहुंची प्रयागराज पुलिस की टीम बरेली जेल में ही वारंट तामील कराने के बाद उसे लेकर सड़क मार्ग से प्रयागराज के लिए रवाना होगी।

विज्ञापन

प्रयागराज में राजू पाल हत्याकांड के बाद गवाह उमेश पाल का अपहरण कर लिया गया था। इस मामले में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उस मामले में 28 मार्च को सजा फैसला सुनाया जा सकता है। फैसला आने के दौरान दोनों आरोपी भाई अदालत में मौजूद रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed