उमेश पाल हत्याकांड : माफिया अतीक के नाबालिग बेटों को गिरफ्तार कर सकती है पुलिस
पुलिस अतीक अहमद के दोनों नाबालिग बेटों को गिरफ्तार कर सकती है। हत्याकांड के बाद पुलिस ने सबसे पहले अतीक के घर में दबिश देते हुए उसके दोनों नाबालिग बेटों को उठाया था। उन्हें किसी अज्ञात स्थान पर रखकर पूछताछ की जा रही थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस अतीक अहमद के दोनों नाबालिग बेटों को गिरफ्तार कर सकती है। हत्याकांड के बाद पुलिस ने सबसे पहले अतीक के घर में दबिश देते हुए उसके दोनों नाबालिग बेटों को उठाया था। उन्हें किसी अज्ञात स्थान पर रखकर पूछताछ की जा रही थी। इस बीच कोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दाखिल की गई तो पुलिस ने आनन फानन में दोनों को बाल सुधार गृह भेज दिया। अब अतीक के करीबियों ने आशंका जताई है कि पुलिस दोनों को उमेश हत्याकांड में शामिल दिखाकर गिरफ्तार कर सकती है।
उमेश पाल की हत्या के बाद पत्नी जया पाल ने अतीक के पूरे कुनबे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें अतीक, अशरफ और शाइस्ता परवीन को नामजद किया था। गुर्गों गुड्डू मुस्लिम और गुलाम को भी नामजद कराया गया था। इसके अलावा अतीक का बेटा और अतीक के अन्य बेटों के खिलाफ भी रिपोर्ट लिखाई गई थी।
बाद में पुलिस ने अतीक का बेटा यानी असद अहमद को भी नामजद कर दिया था लेकिन अन्य बेटों के बारे में स्थिति अभी साफ नहीं है। अन्य बेटों में अतीक के दोनों नाबालिग बेटे शामिल हैं। बड़ा बेटा उमर और दूसरे नंबर का अली जेल में हैं। हालांकि, पुलिस ने अभी तक अन्य बेटों में किसी को नामजद नहीं किया है।
पुलिस का कहना है कि दोनों नाबालिग ही नहीं जेल में बंद उमर और अली भी अतीक के अन्य बेटों में शामिल हैं। सभी की भूमिका की जांच की जा रही है। अब अतीक के करीबियों ने आशंका जताई है कि पुलिस ने नाबालिग लड़कों को भी जेल भेज सकती है। दरअसल, एसटीएफ ने उमेश हत्याकांड में मुस्लिम बोर्डिंग हास्टल के सदाकत खान को षड़यंत्रकर्ता के रूप में गिरफ्तार किया था। मोबाइल जांच में पता चला था कि अतीक के एक नाबालिग बेटे से सदाकत चैटिंग करता था। पुलिस को चैटिंग की डीटेल्स भी मिली थी।
अतीक के करीबियों की आशंका हवा में नहीं है। दरअसल, पुलिस ने हत्याकांड के बाद सबसे पहले अतीक के दोनों नाबालिग बेटों को उठाया था। पुलिस दोनों को किसी भी हालत में छोड़ने को तैयार नहीं थी। न ही किसी अधिकारी ने इस विषय में कोई बयान दिया था। जब शाइस्ता के वकीलों ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की तो आनन फानन में दोनों नाबालिग बेटों को चकिया इलाके में लावारिस घूमते दिखकर उन्हें बाल संरक्षण गृह में दाखिल करा दिया गया।