फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Umesh Pal murder case Order sent in seven states in search of five lakh prize shooters, photo

उमेश पाल हत्याकांड: पांच लाख के इनामी शूटरों की तलाश में सात राज्यों में हुकुम तहरीरी, फोटो भी भेजी गई

Thu, 23 Mar 2023 09:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 23 Mar 2023 09:25 PM IST
सार

उमेश पाल हत्याकांड में वांटेड पांच लाख के पांच इनामी शूटरों की तलाश में सात राज्यों में हुकुम तहरीर भेजी गई है। इनमें महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, पंजाब और दिल्ली शामिल हैं।

विज्ञापन
Umesh Pal murder case Order sent in seven states in search of five lakh prize shooters, photo
Prayagraj News : शूटर की वायरल सीसीटीवी फुटेज, जिसे अतीक का पुत्र बताया जाता रहा है। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उमेश पाल हत्याकांड में वांटेड पांच लाख के पांच इनामी शूटरों की तलाश में सात राज्यों में हुकुम तहरीर भेजी गई है। इनमें महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, पंजाब और दिल्ली शामिल हैं। इन राज्यों के थानों में इनामी शूटरों के अपराध, इनाम की राशि की जानकारी और फोटो भेजी गई है। पुलिस मानकर चल रही है कि शूटर इन्हीं राज्यों में छिपे हैं। इन राज्यों में एसटीएफ और पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। उत्तर प्रदेश में तो इनकी खोजबीन चल ही रही है।

विज्ञापन

उमेश पाल की हत्या के बाद अतीक के बेटे असद, गुड्डू मुस्लिम, गुलाम हसन, साबिर और अरमान के खिलाफ उत्तर प्रदेश शासन ने पांच लाख का इनाम घोषित किया था। उमेश पाल और दोनों सिपाहियों की हत्या की सीसीटीवी फुटेज भी वायरल है। एसटीएफ और पुलिस की टीमें पांचों की तलाश में दिन रात जुटी हैं लेकिन उन्हें पकड़ नहीं पाई हैं। अब पुलिस ने दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र पुलिस को हुकुम तहरीरी जारी की है।

विज्ञापन

Umesh Pal murder case Order sent in seven states in search of five lakh prize shooters, photo
Prayagraj News : उमेश पाल हत्याकांड की वायरल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

इन राज्यों में पुलिस और एसटीएफ की टीमें घटना के बाद से ही लगातार दबिश दे रही हैं। कई जगह संदिग्धों के होने की पुख्ता सूचना भी मिली थी लेकिन, पुलिस के पहुंचने से पहले ही वे निकल गए थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक शूटर लगातार अपनी जगह बदल रहे हैं। वे अगर मोबाइल का प्रयोग कर रहे हैं तो बिल्कुल नए नंबर और नए मोबाइल से। वे सिर्फ इंटरनेट कॉल ही कर रहे हैं। पुलिस की इतनी टीमें इसी कारण उन्हें नहीं पकड़ पा रही हैं। अब हुकुम तहरीर जारी होने के बाद इन राज्यों की पुलिस भी शूटरों को पकड़ सकती है। सभी राज्यों की पुलिस से मदद मांगी गई है।

Umesh Pal murder case Order sent in seven states in search of five lakh prize shooters, photo
Prayagraj News : उमेश पाल हत्याकांड। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

सातों राज्यों की पुलिस भी गिरफ्तार कर सकती है आरोपियों को

किसी मुल्जिम को गिरफ्तार करने के लिए किसी थाने को सूचना देने को हुकुम तहरीरी कहा जाता है। ये थाने किसी दूसरे राज्य के भी हो सकते हैं। हुकुम तहरीरी मिलने के बाद आरोपियों को इन राज्यों की पुलिस भी गिरफ्तार कर सकती है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें उस थाने को सौंप दिया जाता है, जहां से वे वांटेड होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed