फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Umesh Pal murder case: Gangster Atiq's son Asad's friend arrested for using mobile phone and ATM

Umesh Pal Hatyakand : असद का मोबाइल, एटीएम इस्तेमाल करने वाले दो दोस्त हिरासत में, एसटीएफ ने हैदराबाद से पकड़ा

Thu, 06 Apr 2023 01:11 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 06 Apr 2023 01:11 AM IST
सार

उमेश पाल की हत्या के दिन लखनऊ में असद के मोबाइल और एटीएम का प्रयोग करने वाले दो युवकों को एसटीएफ ने हिरासत में लिया है। दोनों युवकों का असद का मोबाइल और एटीएम प्रयोग करना षड्यंत्र का एक हिस्सा था।

विज्ञापन
Umesh Pal murder case: Gangster Atiq's son Asad's friend arrested for using mobile phone and ATM
Prayagraj News : अतीक अहमद और असद अहमद। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमेश पाल की हत्या के दिन लखनऊ में असद के मोबाइल और एटीएम का प्रयोग करने वाले दो युवकों को एसटीएफ ने हिरासत में लिया है। दोनों युवकों का असद का मोबाइल और एटीएम प्रयोग करना षड्यंत्र का एक हिस्सा था। पुलिस को यह जताने के लिए कि घटना वाले दिन असद लखनऊ में मौजूद था। हालांकि असद के गाड़ी से उतरने के बाद सीसीटीवी में चेहरा दिख गया और यह षड्यंत्र फेल हो गया। सूत्रों के मुताबिक असद के दोनों दोस्त घटना के बाद से फरार थे। उन्हें हैदराबाद से पकड़ा गया है। दोनों से पूछताछ में कई खुलासे होने की संभावना है।

विज्ञापन


उमेश पाल की हत्या के लिए फुलप्रूफ प्लानिंग की गई थी। अतीक के बेटे असद की अगुवाई में यह हत्याकांड होना था लेकिन, असद को गाड़ी से उतरना नहीं था। उसने अपना मोबाइल और एटीएम लखनऊ में पढ़ने वाले दो दोस्तों को दे दिया था। उनसे कहा गया था कि हत्या से पहले और बाद में वे लगातार मोबाइल का प्रयोग करें। उसी दिन एटीएम का भी प्रयोग करना था। असद के दोनों दोनों दोस्तों ने ऐसा ही किया। इसके बाद उसका मोबाइल और एटीएम लखनऊ वाले फ्लैट में रख दिया।

विज्ञापन

असद को बचाने की थी साजिश
इस बात से असद यह साबित करता कि घटना वाले दिन वह लखनऊ में था। हालांकि, पूरी प्लानिंग असद की वजह से ही फेल हो गई। घटना वाले दिन शूटरों को कार से उतरते ही उमेश को गोली और बमों से मार देना था। लेकिन पहली गोली लगने के बाद उमेश अंदर की तरफ भागे तो असद बौखला गया। वह पिस्टल लेकर कार से उतरा तो बगल में बैठा साबिर भी रायफल लेकर फायरिंग करने लगा।असद गोलियां चलाते उमेश के पीछे दौड़ा और कई गोलियां दागीं। सीसीटीवी में न सिर्फ असद का चेहरा सामने आ गया बल्कि उसी की वजह से पूरा मामला इतना सनसनीखेज हो गया।

विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में नजर आए थे दोनों शख्स

उमेश की हत्या के बाद पुलिस ने अतीक के लखनऊ वाले फ्लैट पर छापा मारा तो मोबाइल और एटीएम मिल गए। जांच की गई तो घटना वाले दिन असद के मोबाइल से कई फोन किए गए थे। एटीएम से भी ट्रांजेक्शन हुआ था। जांच हुई तो दोनों दोस्तों के बारे में पता चला। जहां से एटीएम कार्ड से ट्रांजेक्शन हुआ था, उसकी सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मिल गई।

विज्ञापन

पकड़े गए दोनों युवक हैं भाई

असद के दोनों दोस्तों की खोजबीन शुरू हुई लेकिन दोनों फरार थे। एसटीएफ सूत्रों के मुताबिक वे हैदराबाद में थे। पुलिस की एक टीम ने दोनों को वहां से पकड़ा है। उनसे पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के पूछताछ में कई नई बातों का पता चला है। पकड़े गए दोनों युवक भाई हैं। छोटा भाई असद का दोस्त है।

लखनऊ में एक शूटर से भी हुई थी मुलाकात

असद के दोस्त ने न सिर्फ घटना वाले दिन उसके मोबाइल और एटीएम का प्रयोग किया बल्कि घटना के बाद उमेश हत्याकांड में शामिल एक शूटर से लखनऊ के इंपीरियल काॅलेज के पास मुलाकात भी की। पुलिस जल्द खुलासा करेगी कि कौन शूटर यहां से लखनऊ गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed