फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Umesh Pal murder case: Five lakh prize Armaan had surrendered in Sasaram jail, police waiting for release from

उमेश पाल केस : पांच लाख के इनामी अरमान ने किया था सासाराम जेल में सरेंडर, जेल से छूटने का इंतजार कर रही पुलिस

Fri, 19 May 2023 12:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 19 May 2023 12:35 PM IST
सार

उमेश पाल हत्याकांड के बाद जब पुलिस ने असद के साथ गुड्डू मुस्लिम, साबिर, अरमान और गुलाम को नामजद करते हुए इनाम की घोषणा की थी उसके बाद ही अरमान ने बिहार के सासाराम में एक पुराने मामले में सरेंडर कर दिया था।

विज्ञापन
Umesh Pal murder case: Five lakh prize Armaan had surrendered in Sasaram jail, police waiting for release from
शूटर अरमान और गुड्डू मुस्लिम। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उमेश पाल हत्याकांड में पांच लाख के इनामी अरमान ने बिहार के सासाराम जेल में सरेंडर कर दिया था। पुलिस को यह बात मालूम है लेकिन इसका खुलासा नहीं किया जा रहा। सूत्रों के मुताबिक अरमान ने जिस केस में सरेंडर किया था, जल्द ही उसकी मियाद पूरी होने वाली है। यानी वह बाहर आने वाला है। पुलिस उस पर निगाह रखे है कि जैसे ही वह बाहर आए, उसे दबोच लिया जाय।

विज्ञापन

उमेश पाल हत्याकांड के बाद जब पुलिस ने असद के साथ गुड्डू मुस्लिम, साबिर, अरमान और गुलाम को नामजद करते हुए इनाम की घोषणा की थी उसके बाद ही अरमान ने बिहार के सासाराम में एक पुराने मामले में सरेंडर कर दिया था। पुलिस को यह बात मालूम चल गई थी लेकिन किसी ने इसका खुलासा नहीं किया था। सूत्रों के मुताबिक पुलिस उमेश पाल हत्याकांड में उसका कस्टडी रिमांड नहीं बनवाना चाहती। इंतजार किया जा रहा है उसके जेल से छूटने का। वही एक ऐसा शख्स है तो जो पुलिस काफी कुछ बता सकता है।

विज्ञापन


अरमान के सासाराम जेल में होने की बात कुछ दिन पहले ही पुलिस वालों ने आफ द रिकार्ड बताया था। दरअसल पुलिस अधिकारियों ने कुछ दिन पहले शाइस्ता, साबिर और गुड्डू मुस्लिम के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी करने की बात कही। पांच लाख का इनामी होने के बाद भी अरमान का नाम उसमें नहीं था। इस बाबत जब सवाल किया तो पूरी कहानी का पता चला। पुलिस सूत्रों का कहना है कि अरमान ने जिस मामले में सरेंडर किया था, उसकी मियाद पूरी होने वाली है। इसके बाद वह पुलिस की गिरफ्त में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed