{"_id":"641dcd7f5555fa25590e1fc3","slug":"umesh-pal-murder-case-builder-son-helped-asad-escape-from-up-stf-in-search-2023-03-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उमेश पाल हत्याकांड : असद को यूपी से भगाने में बिल्डर के बेटे ने की थी मदद, तलाश में एसटीएफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमेश पाल हत्याकांड : असद को यूपी से भगाने में बिल्डर के बेटे ने की थी मदद, तलाश में एसटीएफ
Sat, 25 Mar 2023 05:50 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 25 Mar 2023 05:50 AM IST
सार
असद को भगाने में एक बड़े बिल्डर के बेटे की एसटीएफ को तलाश है। यह बिल्डर असद का करीबी दोस्त है। हत्याकांड के बाद उसी बिल्डर दोस्त ने अपने फार्च्यूनर गाड़ी से असद को यूपी से बाहर जाने में मदद की।
विज्ञापन
Prayagraj News : अतीक का पुत्र असद।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असद को भगाने में एक बड़े बिल्डर के बेटे की एसटीएफ को तलाश है। यह बिल्डर असद का करीबी दोस्त है। हत्याकांड के बाद उसी बिल्डर दोस्त ने अपने फार्च्यूनर गाड़ी से असद को यूपी से बाहर जाने में मदद की। अब उसे घेरने के लिए जाल बिछाया जा रहा है, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
आतिन जफर कोई और नहीं, बल्कि 2018 में लखनऊ के आलमबाग इलाके के रियल एस्टेट कारोबारी को अगवा कर देवरिया जेल में ले जाकर मारपीट करने के मामले में नामजद जफर उल्ला का बेटा है। जफर उल्ला अतीक का खास है। एसटीएफ को पता चला है कि आतिन अतीक और उसके भाई अशरफ की प्रापर्टी का काम देखता है। आतिन ने जमीन के धंधे में माफिया की काली कमाई का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया है। उसने हिमालय प्रापर्टीज और बजाज हाईटेक नाम से कंपनियां बना रखी हैं।
विज्ञापन
एसटीएफ की कई टीमों ने सर्विलांस की मदद से उसके मोबाइल की सीडीआर खंगालने के बाद कई लोगों को रडार पर लिया है। इसके अलावा जफर उल्ला और उसके खास लोगों के भी ठिकाने पता किए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि आतिन के पकड़े जाने के बाद असद तक पहुंचना आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
कब क्या हुआ
- 24 फरवरी : उमेश पाल और उनके गनर संदीप निषाद की हत्या, बाद में दूसरे गनर राघवेंद्र सिंह की भी मौत।
- 24 फरवरी : सीसीटीवी फुटेज से पुलिस ने अतीक के बेटे असद को पहचाना, उसके साथ ही गुड्डू मुस्लिम, गुलाम और अरमान को भी पहचाना गया। साबिर की पहचान कुछ दिनों बाद हुई।
- 25 फरवरी : उमेश की पत्नी ने अतीक, अशरफ, शाइस्ता परवीन, अतीक के बेटे, गुलाम, गुड्डू मुस्लिम समेत अन्य गुर्गों और सहयोगियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
- 26 फरवरी : गोरखपुर से षड्यंत्रकारी सदाकत खान पकड़ा गया।
- 27 फरवरी : हत्याकांड में प्रयुक्त क्रेटा कार का चालक अरबाज मुठभेड़ में मारा गया।
- छह मार्च : उमेश पाल को पहली गोली मारने वाला विजय चौधरी उर्फ उस्मान कौंधियारा क्षेत्र में मुठभेड़ में मारा गया।
- 11 मार्च : अतीक की पत्नी शाइस्ता पर 25 हजार का इनाम घोषित। शूटर साबिर के साथ सीसीटीवी फुटेज वायरल।
- 14 मार्च : असद समेत पांचों शूटरों पर उत्तर प्रदेश शासन ने पांच लाख का इनाम घोषित किया।
- 21 मार्च : अतीक अहमद के कार्यालय में छापा। पांच गुर्गों और कार्यालय से मिले साढ़े 74 लाख। पांच पिस्टल और पांच तमंचों के साथ 112 कारतूस मिले।