फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Umesh Pal murder case: Atiq sister Ayesha Noori also accused

उमेश पाल हत्याकांड : अतीक की बहन आयशा नूरी भी बनाई गई आरोपी, शूटरों को शरम देने और भागने में मदद करने का आरोप

Sun, 09 Apr 2023 03:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 09 Apr 2023 03:20 PM IST
सार

उमेश पाल हत्याकांड में अतीक की बहन आयशा नूरी को भी आरोपी बनाया गया है। उन पर शूटरों की आर्थिक और भागने में मदद करने का आरोप लगाया गया है। आयशा के पति डाॅ. अखलाक को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

विज्ञापन
Umesh Pal murder case: Atiq sister Ayesha Noori also accused
अतीक की बहन आयशा नूरी (बीच में)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमेश पाल हत्याकांड में अतीक की बहन आयशा नूरी को भी आरोपी बनाया गया है। उन पर शूटरों की आर्थिक और भागने में मदद करने का आरोप लगाया गया है। आयशा के पति डाॅ. अखलाक को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आयशा के परिवार के अन्य लोगों ने भी शूटरों की मदद की है। उन पर भी शिकंजा कसा जा रहा है।

विज्ञापन


उमेश पाल हत्याकांड के बाद जब असद और शाइस्ता फरार हो गए तो अतीक की बहन आयशा नूरी चर्चा में आ गईं थीं। आयशा ने प्रेस कान्फ्रेंस कर पुलिस पर आरोप लगाया कि वह अतीक अहमद को परेशान कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों और एक मंत्री पर आरोप भी लगाए। कहा कि शाइस्ता मेयर का चुनाव लड़ने जा रही हैं, इसी कारण उन्हें आरोपी बनाया गया है।

विज्ञापन

इसके साथ ही आयशा ने परिवार की कमान अपने हाथ में ले ली थी। उन्होंने अतीक के दोनों नाबालिग बेटों की कस्टडी की भी मांग की थी। बाद में जब अतीक को साबरमती जेल से लाया जा रहा था, तब भी पुलिस के काफिले के साथ आयशा थीं। उन्होंने उस समय भी आरोप लगाया था कि पुलिस उनके भाई के साथ कुछ भी कर सकती है। इस कारण वह वकील के साथ पुलिस फ्लीट के पीछे पीछे चल रही हैं। यह सब चल ही रहा था कि पुलिस ने आयशा के मेरठ स्थित घर पर छापा मारा। पति अखलाक को गिरफ्तार कर लिया गया।

आयशा के घर की एक सीसीटीवी फुटेज वायरल हुई जिसमें गुड्डू मुस्लिम दिख रहा था। फुटेज से यह भी पता चला कि गुड्डू करीब 17 घंटे घर में रहा। उसे आर्थिक मदद भी दी गई। इसी के आधार पर अखलाक को पकड़ा गया था। फुटेज में घर के अन्य लोग भी गुड्डू का स्वागत करते हुए दिख रहे थे। पुलिस का कहना है कि आयशा और उसके घर वालों ने न सिर्फ शूटरों को अपने घर में ठहराया बल्कि उन्हें आर्थिक मदद भी की। इसी आधार पर आयशा को आरोपी बनाया गया है। घर के अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed