फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Umesh Pal murder case: Atiq's ruined office had all the facilities of luxury, used to beat him in the torture

उमेश पाल हत्याकांड : अतीक के खंडहरनुमा आफिस में थीं ऐशोआराम की सारी सुविधाएं, टॉर्चर रूम में करता था पिटाई

Thu, 23 Mar 2023 01:00 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 23 Mar 2023 01:00 AM IST
सार

माफिया अतीक अहमद का रहस्यलोक देखकर हर कोई हैरान है। कर्बला चकिया स्थित जिस अतीक अहमद के कार्यालय को खंडहर मानकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे थे उसमें माफिया और उसके गुर्गे परिवार के साथ सुख भोग रहे थे।

विज्ञापन
Umesh Pal murder case: Atiq's ruined office had all the facilities of luxury, used to beat him in the torture
Prayagraj News : अतीक अहमद का चकिया कर्बला स्थित दफ्तर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

माफिया अतीक अहमद का रहस्यलोक देखकर हर कोई रह गया हैरान। कर्बला चकिया स्थित जिस अतीक अहमद के कार्यालय को खंडहर मानकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे थे उसमें माफिया और उसके गुर्गे परिवार के साथ सुख भोग रहे थे। दरअसल 1000 वर्ग क्षेत्रफल में बने ऑलीशान ऑफिस के अगले हिस्से को पीडीए ने 2017 में बिना नक्शा के निर्मित कराने के आरोप में ध्वस्त कर दिया था, लेकिन आफिस के कई कमरे पूरी तरह से सुरक्षित थे। 

विज्ञापन



इन कमरों में अतीक के करीबी और परिवार के लोग ऐश कर रहे थे। बताया जा रहा है कि उमेश पाल की हत्या के बाद असद भी यहां पर आया था और असलहा और बैग छिपाकर फरार हो गया था। इसके बाद उसके कहने पर अतीक के गुर्गों ने कई और असलहों और नकदी को इसी खंडहर में छिपा दिया था, ताकि किसी की नजर न पड़े। मंगलवार को पुलिस ने छापा मारा तो यहां के किचन में रोटी और सब्जी के साथ अनाज और दूध भी मिला।

विज्ञापन

 

Umesh Pal murder case: Atiq's ruined office had all the facilities of luxury, used to beat him in the torture
Prayagraj News : अतीक के आफिस के अंदर का नजारा। - फोटो : अमर उजाला।

दूध एक दिन पुराना लग रहा था, जबकि रोटी और सब्जियां करीब दो दिन पुराने दिखे। इससे जाहिर हुआ कि यहां पर माफिया के लोग रहते थे। कमरों में पुरुषों और महिलाओं के कपड़े पैंट, टीश शर्ट, शर्ट और साड़ियां और अन्य वस्त्र भी मिले, जिससे जाहिर है कि अतीक के गुर्गे परिवार के साथ यहां पर रहते थे। 
 


आलीशान आफिस में बने थे ऐशोआराम के लिए कमरे

सूत्रों के अतीक के आलीशान आफिस में एशो आराम के लिए कमरे भी बने थे। बताया जाता है कि माफिया के लोग इन कमरों का इस्तेमाल मुजरा और नृत्य देखने के लिए करते थे। यहां पर शराब और शबाब दोनों का दौर चलता था। आफिस का हाल पूरी तरह से सुरक्षित है। जिसके कवर्ड में अतीक अहमद के सपा में रहने के दौरान चुनाव प्रचार के लिए छपवाए गए पर्चे और पंफलेट पड़े थे।

Umesh Pal murder case: Atiq's ruined office had all the facilities of luxury, used to beat him in the torture
Prayagraj News : अतीक के आफिस के अंदर का नजारा। - फोटो : अमर उजाला।

आफिस के कोने में बना था टॉर्चर रूम
अतीक अहमद के जिस आफिस में मंगलवार को छापा मारा गया उसमें टॉर्चर रूम भी बनाया गया था। अतीक अहमद अपने विरोधियों को टॉर्चर करने के लिए इसी रूम का इस्तेमाल करता था। बताया गया कि 2006 में उमेश पाल का अपहरण करके इसी टॉर्चर रूम में रखा गया था। जहां अतीक के गुंडों ने न सिर्फ उमेश की बेरहमी से पिटाई की थी बल्कि विद्युत शॉक भी दिया था। इसके अलावा तमाम ठेकेदारों और अन्य लोग जो अतीक की खिलाफत करते थे उन्हें लाकर इसी टॉर्चर रूम में प्रताड़ित किया जाता था।

विज्ञापन

चमचमाते दिखे सोफे, टेबल, कुर्सियां और बेड

अतीक अहमद के खंडहरनुमा आफिस में सुरक्षित बचे कमरों में उसके करीबी परिवार के लोग रहते थे। यहां उसके लड़के असद का भी आना जाना था, ऐसा माना जा रहा है। आफिस के जो कमरे सुरक्षित हैंं उनकी फर्श चमचमाती मिली। सोफे, कुर्सियां, टेबल और बेड चमचमाते मिले। जिससे जाहिर हुआ कि इसका लोग इस्तेमाल कर रहे थे। छापेमारी के पहले तक इसका इस्तेमाल बराबर किय जाता रहा। किचन में खाने पीने के सामान के साथ रोटी, सब्जी, दूध और अनाज और सब्जियां रखी मिलीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed