फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Umesh Pal murder case: Ashraf wife Zainab will also be rewarded

उमेश पाल हत्याकांड : अशरफ की पत्नी जैनब भी होगी इनामी, तैयारी शुरू

Thu, 03 Aug 2023 10:53 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 03 Aug 2023 10:53 AM IST
सार

उमेश पाल हत्याकांड में अब पूर्व विधायक खालिद अजीम उर्फ अशरफ की पत्नी जैनब पर भी पुलिस शिकंजा कसने की तैयारी में है। पुलिस जैनब के ऊपर ईनाम घोषित करने की तैयारी कर रही है। शाइस्ता के ऊपर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया जा चुका है, लेकिन वह अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। 

विज्ञापन
Umesh Pal murder case: Ashraf wife Zainab will also be rewarded
शाइस्ता के साथ जैनब। फाइल फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

अतीक के परिवार की एक और महिला अब इनामी होने जा रही है। जेठ व पति की बनाई बेनामी संपत्तियों को बेचने में नाम सामने आने के बाद अब अशरफ की पत्नी रूबी उर्फ जैनब पर भी इनाम घोषित करवाने की तैयारी है। जल्द ही पुलिस की ओर से यह कार्रवाई की जा सकती है।

विज्ञापन


जैनब उमेश पाल हत्याकांड में फरार चल रही है और करीब पांच महीनों से पुलिस को छका रही है। उमेश हत्याकांड में वह अपनी जेठानी शाइस्ता परवीन व ननद आयशा नूरी के साथ वांछित चल रही है। शाइस्ता पर 50 हजार का इनाम घोषित है लेकिन अब तक जैनब पर पुलिस ने शिकंजा नहीं कसा था।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि पिछले कुछ समय में पुलिस का पूरा ध्यान शाइस्ता व अन्य शूटरों गुड्डू मुस्लिम, साबिर व अरमान पर होने का फायदा उठाकर ही जैनब इन दिनों रुपयों का इंतजाम करने में लगी है। इसी के तहत उसने तीन बेनामी संपत्तियों को बेचने का प्लान बनाया था। नाम न छापने की शर्त पर एक अफसर ने बताया कि इस संबंध में उच्चाधिकारियों से वार्ता चल रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पर्दे के पीछे से गुर्गे दे रहे हैं साथ

पुख्ता सूत्राें का कहना जैनब की मदद अतीक व अशरफ के कुछ बेहद खास गुर्गे परदे के पीछे से कर रहे हैं। यह गुर्गे जैनब के सीधे संपर्क में न होेकर उसके फरार भाई सद्दाम के संपर्क में हैं। यही गुर्गे जैनब व शाइस्ता को फरारी काटने के लिए आर्थिक मदद भी कर रहे हैं। लखनऊ के जिस होटल में माफिया भाइयों की बेनामी संपत्ति की डील होनी थी, उसके एक कमरे का किराया छह हजार रुपये प्रतिदिन है। सूत्रों का कहना है कि अतीक के एक बेहद करीबी गुर्गे ने ही लखनऊ के इस होटल में सारे इंतजाम किए थे।

जानबूझकर उड़ाई परिवार में फूट की खबरें


पिछले दिनों ऐसी खबरें भी आईं थीं कि अतीक अशरफ की मौत के बाद उनकी पत्नियों के बीच फूट हो गई है। दोनों के रिश्तों में दरार आ गई है और जैनब पूरी संपत्ति पर अकेले ही कब्जा करना चाहती है। हालांकि बेनामी संपत्ति की डील की बात सामने आने के बाद साफ हो गया है कि यह महज अफवाह थी। सूत्रों का यहां तक कहना है कि जानबूझकर यह खबरें उड़ाई गईं ताकि जैनब व उसके परिवार की ओर से पुलिस का ध्यान कम हो जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed