फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Umesh Pal last rites amid grief and anger, three doctors panel performed PM, videography was done

प्रयागराज : गम और गुस्से के बीच उमेश पाल का अंतिम संस्कार, तीन डॉक्टरों के पैनल ने किया पीएम, हुई वीडियोग्राफी

Sat, 25 Feb 2023 11:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 25 Feb 2023 11:18 PM IST
सार

राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल और गनर संदीप निषाद के शवों का शनिवार दिन में पोस्टमार्टम किया गया। तीन डाक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम वीडियोग्राफी के बीच हुआ।

विज्ञापन
Umesh Pal last rites amid grief and anger, three doctors panel performed PM, videography was done
Prayagraj News : दारागंज गंगा घाट पर उमेश पाल के पार्थिव शव का अंतिम संस्कार किया गया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल और गनर संदीप निषाद के शवों का शनिवार दिन में पोस्टमार्टम किया गया। तीन डाक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम वीडियोग्राफी के बीच हुआ। पोस्टमार्टम के बाद थोड़ी देर के लिए उमेश के पार्थिव शरीर को धूमनगंज ले जाया गया। इसके बाद दारागंज घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। सिपाही संदीप के शव को घर वाले पैतृक गांव ले गए। अंतिम संस्कार वहीं किया जाएगा।

विज्ञापन


धूमनगंज के सुलेम सराय के रहने वाले उमेश पाल और उनके गनर संदीप निषाद व राघवेंद्र सिंह पर कातिलों ने शुक्रवार को जानलेवा हमला किया था। उमेश और संदीप की मौके पर ही मौत हो गई थी। शनिवार को सुबह से ही पोस्टमार्टम हाउस पर उमेश के समर्थकों और परिजनों की भीड़ लगी थी। पुलिस ने सुबह ही उमेश और संदीप के शरीर के चोटों की गिनती की। उस समय परिजन नहीं थे। परिजनों को पता चला तो वे भड़क गए।

विज्ञापन

Umesh Pal last rites amid grief and anger, three doctors panel performed PM, videography was done
Prayagraj News : एसआरएन अस्पताल में उमेश पाल के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। - फोटो : अमर उजाला।

एसीपी शाहगंज सत्येंद्र तिवारी ने उन्हें समझाया बुझाया। उनके सामने फिर से चोटों को गिना गया। इसके बाद उमेश और संदीप के शवों को एक्सरे के लिए कालविन अस्पताल ले जाया गया। वहां से तीन बजे के बाद वापस स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल दोनों शवों को लाया गया। यहां तीन डाक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। वीडियोग्राफी भी कराई गई। यहां से उमेश के शव को धूमनगंज स्थित उनके घर ले जाया गया। वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

आरएएफ और पीएसी के साथ साथ कई थानों की फोर्स को भी एहतियातन लगाया गया था। कुछ देर बाद उमेश के शव को दारागंज घाट ले जाया गया, जहां गम और गुस्से के बीच अंतिम संस्कार किया गया। उधर गनर संदीप के शव को घर वाले पैतृक गांव आजमगढ़ लेकर चले गए। संदीप का अंतिम संस्कार वहीं होगा।

Umesh Pal last rites amid grief and anger, three doctors panel performed PM, videography was done
Prayagraj News : पोस्टमार्टम हाउस में नारेबाजी करते उमेश पाल के समर्थक। - फोटो : अमर उजाला।

समर्थकों ने चीरघर पर मचाया हंगामा, पुलिस प्रशासन के बीच हुई नारेबाजी

पोस्टमार्टम हाउस पर उमेश के समर्थक और परिजन सुबह से ही बड़ी संख्या में जुटे थे। दिन में पहले चोट गिनने में फिर शवों के एक्सरे में जब देर होने लगी तो समर्थक भड़क गए। उन्होंने जमकर पुुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्हें समझाने की कोशिश की गई। वे हत्यारों को फांसी की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा और डीएम संजय खत्री ने उन्हें बताया कि गिरफ्तारी के पूरे प्रयास किया जा रहे हैं। बहुत जल्द ही उन्हें गिरफ्तारी की खबर दी जाएगी। इसके बाद समर्थक माने।

विज्ञापन

Umesh Pal last rites amid grief and anger, three doctors panel performed PM, videography was done
Prayagraj News : उमेश पाल की हत्या का सीसीटीवी फुटेज। - फोटो : अमर उजाला।

नामजद शूटर गुलाम के तीन करीबियों को एसटीएफ ने मुस्लिम बोर्डिंग से उठाया

एसटीएफ और एसओजी ने शनिवार रात मुस्लिम बोर्डिंग हास्टल में छापा मारकर तीन युवकों को उठा लिया। माना जा रहा है कि अतीक के करीबी गुलाम के तीनों युवक गुर्गे हैं। तीनों लगातार गुलाम के संपर्क में थे। शनिवार रात में मुस्लिम बोर्डिंग हास्टल में छापा मारा तो वहां हड़कंप मच गया लेकिन पुलिस की भारी संख्या देखकर अंत:वासी शांत रहे। तीनों युवकों को पकड़कर अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है।

Umesh Pal last rites amid grief and anger, three doctors panel performed PM, videography was done
Prayagraj News : उमेश पाल की हत्या का सीसीटीवी फुटेज। - फोटो : अमर उजाला।

अतीक के घर के पास मिली हमले मे प्रयुक्त क्रेटा कार

खुल्दाबाद क्षेत्र में चकिया स्थित अतीक अहमद के घर के पास हमले में प्रयुक्त क्रेटा कार बरामद कर ली गई। पुलिस ने शनिवार को एक खाली प्लाट से कार बरामद की। इसी कार से आकर शूटरों ने उमेश पाल पर हमला किया था। पुलिस ने कार के इंजन और चेचिस नंबर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि उस पर नकली नंबर लगाया गया था।

Umesh Pal last rites amid grief and anger, three doctors panel performed PM, videography was done
Prayagraj News : शूटरों की वायरल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

पुलिस को सूचना मिली थी कि अतीक अहमद के घर के पास एक खाली प्लाट में सफेद रंग की क्रेटा कार खड़ी है। यह वही कार थी जिसमें सवार होकर उमेश पाल की हत्या करने शूटर आए थे। सूचना पर पुलिस ने तुरंत दबिश दी। अतीक के घर के पास से कार बरामद कर ली गई।

कार पर नंबर फर्जी लिखा था। इस कारण इंजन और चेचिस नंबर से जांच की जा रही है। जिस व्यक्ति के प्लाट में कार खड़ी थी। उसकी भी तलाश की जा रही है। इससे पहले पुलिस ने अतीक के घर पर क्रेन भेजकर जितनी भी कारें थीं, सब उठवा लिया था। अतीक के घर पर कई थानों की फोर्स पहुंची थी। क्रेटा, फार्च्यूनर तथा एक अन्य कार को क्रेन से उठवाकर थाने उठा लाई थी। सभी गाड़ियों की फोरेंसिक टीम ने जांच भी की।

Umesh Pal last rites amid grief and anger, three doctors panel performed PM, videography was done
prayagraj : धूमनगंज में उमेश पाल के घर पहुंचकर छानबीन करती एसटीएफ। - फोटो : अमर उजाला

एडीजी एसटीएफ ने शहर में डाला डेरा
उमेश पाल हत्याकांड के बाद शासन ने एडीजी एसटीएफ अमिताभ यश को प्रयागराज भेजा है। शूटरों और पकड़ने और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जो भी टीमें बनी हैं, अमिताभ यश उसे लीड कर रहे हैं। पुलिस कमिश्नर समेत जिले के आला अफसरों ने एडीजी एसटीएफ के साथ शनिवार को बैठक भी की। एसटीएफ लखनऊ और प्रयागराज की टीमों ने आज कई जगह दबिश भी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed