{"_id":"6409800a4bdc1c90c30e6e88","slug":"umesh-pal-hatyakand-shooter-vijay-had-written-this-slogan-on-dj-vehicle-2023-03-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Umesh Pal Hatyakand: 'इलाका किसी का हो, धमाका मेरा होगा'... विजय ने डीजे की गाड़ी पर लिखवा रखा था यह स्लोगन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umesh Pal Hatyakand: 'इलाका किसी का हो, धमाका मेरा होगा'... विजय ने डीजे की गाड़ी पर लिखवा रखा था यह स्लोगन
Thu, 09 Mar 2023 04:22 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 09 Mar 2023 04:22 PM IST
सार
प्रयागराज जिले के कौंधियारा इलाके के भमोखर गांव का रहने वाले उस्मान उर्फ विजय चौधरी छोटे कद काठी और अचूक निशाने की वजह से उसको उस्मान छर्रा कहा जाने लगा था। विजय के घर में डीजे की गाड़ी भी चलती है। उस पर विजय ने लिखाया था। इलाका किसी का हो, धमाका मेरा होगा।
विज्ञापन
उस्मान का एनकाउंटर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रयागराज जिले के कौंधियारा इलाके के भमोखर गांव का रहने वाले उस्मान उर्फ विजय चौधरी का बड़ा भाई राकेश शातिर अपराधी है। वह जेल में बंद है। विजय गांव में अपने भाई के नाम पर दबंगई करता था। गांव के लोग डर के मारे उससे बोलते नहीं थे। शादी से पहले जब उसकी प्रेमिका सुहानी के घर वालों ने पहरा लगाया तो वह सुहानी को उठा ले गया।
सुहानी के भाई ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। विजय का बड़ा भाई राकेश चौधरी अंतरराज्यीय वाहन चोरों का सरगना है। राकेश पर दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। उसी के नक्शे कदम पर चलते हुए विजय चौधरी उर्फ उस्मान भी जरायम की दुनिया में खौफ का पर्याय बनने की हसरत पाले बैठा था।
पहली बार वह क्षेत्र में तब चर्चा में आया जब उसने अपने गांव की ही सुहानी पांडेय के साथ भाग गया। सुहानी के भाई ने उसके खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। विजय और सुहानी साथ में ही पढ़ाई करते थे।
विज्ञापन
दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की चर्चा जब लोगों में आम हुई तो परिजनों ने सुहानी की पढ़ाई बंद करा दी। इसके बाद विजय ने परिजनों को धमकाकर फिल्मी अंदाज में सुहानी को घर से उठा लाया। उससे प्रेम विवाह कर लिया। विजय चौधरी अपनी प्रेमिका सुहानी को लेकर अहमदाबाद और फिर घूरपुर में कमरा लेकर रहने लगा।

वहीं से आपराधिक गतिविधियों को संचालित करता था। गांव में अमूमन बोलता कम था, इस कारण लोग उससे खौफ खाते थे। घर में डीजे की गाड़ी भी चलती है। उस पर विजय ने लिखाया था। इलाका किसी का हो, धमाका मेरा होगा।
गैंग के लोग कहते थे उस्मान छर्रा
अतीक गैंग ज्वाइन करने के बाद ही उसको गैंग के लोगों ने उस्मान नाम दिया था। छोटे कद काठी और अचूक निशाने की वजह से उसको उस्मान छर्रा कहा जाने लगा था। उस्मान उर्फ विजय चौधरी को पुलिस द्वारा मुठभेड़ में मारे जाने के बाद भी लोग उसके खिलाफ खुलकर बोलने का साहस नहीं कर पा रहे हैं।

उमेश पाल हत्याकांड में प्रयागराज से लेकर बिहार तक दबिश
उधर, उमेश पाल हत्याकांड के शूटरों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश जारी है। प्रयागराज से लेकर बिहार तक दबिश दी गई। एक टीम नेपाल भी भेजी गई है। पुलिस ने आज भी कई लोगों को हिरासत में लिया है। शूटरों के कॉल डीटेल्स के आधार पर तमाम संदिग्ध लोगों की सूची बनाई गई है। उन्हीं से पूछताछ के लिए शहर के कई इलाकों में छापे मारे।

उमेश पाल हत्याकांड में शूटरों की तलाश में पुलिस की तीन टीमें बिहार गई हैं। सासाराम, आरा और पटना में स्थानीय पुलिस की मदद से शूटरों को खोजा जा रहा है। पुलिस को पता चला था कि अरमान और गुड्डू मुस्लिम भागकर बिहार ही गए हैं। टीमों ने वहां लॉज, होटलों और कुछ संदिग्ध लोगों के घर में दबिश दी है। बिहार के कई जिलों के थानों में गुड्डू मुस्लिम, असद, गुलाम, अरमान और साबिर की फोटो और वीडियो भी भेजे हैं। पुलिस की एक टीम नेपाल भी गई है।
सूचना थी कि असद समेत कुछ शूटर घटना के तुरंत बाद नेपाल चले गए थे। भारत नेपाल बार्डर और नेपाल के प्रमुख इलाकों में असद समेत सारे शूटरों की फोटो और वीडियो भेजे गए हैं। पुलिस ने नेपाल से भी कुछ लोगों को उठाया है। उनसे वहीं पर पूछताछ हो रही है। असद तथा अन्य शूटरों के मोबाइल कॉल डीटेल्स से जिन जिन लोगों के बारे में जानकारी मिली है, सभी की लिस्ट बनाकर खोजबीन की जा रही है। शहर में भी अटाला, चकिया, कसारी मसारी, मरियाडीह, असरावल और हटवा आदि जगहों पर पुलिस ने मंगलवार को कई जगह दबिश दी और एक दर्जन से अधिक लोगों को उठाया। पुलिस तमाम लोगों को पूछताछ के बाद छोड़ भी रही है।