फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Umesh Pal Hatyakand Bulldozer will run again on the illegal construction of Atiq close ones

Umesh Pal Hatyakand: फिर गरजेगा अतीक के करीबियों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर, अबकी बार बमबाज गुड्डू मुस्लिम...

Sat, 11 Mar 2023 11:34 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 11 Mar 2023 11:34 AM IST
सार

माफिया अतीक अहमद के करीबियों के अवैध निर्माणों पर एक बार फिर बुलडोजर चलाने की तैयारी है। इस कार्रवाई की जद में माफिया के कुछ रिश्तेदारों और मददगारों की भी अवैध संपत्तियों को चिह्नित किया गया है। इस बार शुरुआत बमवाज गुड्डू मुस्लिम और गुलाम के घरों से किए जाने की तैयारी की गई है।

विज्ञापन
Umesh Pal Hatyakand Bulldozer will run again on the illegal construction of Atiq close ones
अतीक के करीबी माशूकउद्दीन के मकान को ध्वस्त करता बुलडोजर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

माफिया अतीक अहमद के मददगारों और शूटरों के अवैध निर्माणों पर एक बार फिर बुलडोजर चलाने की तैयारी कर ली गई है। इसमें माफिया गिरोह से जुड़े अपराधियों के 20 से अधिक अवैध निर्माण सूचीबद्ध किए गए हैं। अबकी बार किसके अवैध निर्माण से ध्वस्तीकरण की शुरुआत होगी, इस पर सोमवार तक निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन


फिलहाल इस हत्याकांड के बाद माफिया के चार करीबियों के घरों पर बुलडोजर चलाया जा चुका है। माफिया अतीक अहमद के करीबियों और शूटरों के अवैध निर्माणों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई एक बार फिर आरंभ होगी। फरारी साबिर काट रहे शूटरों के अलावा उनके रिश्तेदारों, मददगारों की सूची तैयार की गई है।
विज्ञापन


इसके लिए दर्जन भर से अधिक अवैध निर्माणों को रिश्तेदारों जिला प्रशासन और पीडीए की ओर से चिह्नित किया गया है। इसमें फरार शूटर गुड्डू मुस्लिम, गुलाम अहमद और साबिर के भी बिना मानचित्र पास कराए बने भवन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्रवाई की जद में माफिया के कुछ रिश्तेदारों और मददगारों की भी अवैध संपत्तियों को चिह्नित किया गया है। इस बार शुरुआत बमवाज गुड्डू मुस्लिम और गुलाम के घरों से किए जाने की तैयारी की गई है। उमेश हत्याकांड में गुड्डू मुस्लिम ही बमबाजी करते हुए सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ है।

इसके अलावा उस्मान के बाद इलेक्ट्रिक पार्ट की दुकान से निकलकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने वाले शूटर को गुलाम के रूप में पुलिस ने चिह्नित किया है। साथ ही राइफल से गोली चलाने वाले की री साबिर के रूप में पहचान की गई है। ये तीनों शूटर फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए के पुलिस लगातार उनके परिजनों, करीबियों और रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है। 

 

साथ ही उनके मददगारों के मोबाइल नंबर भी खंगाले जा रहे हैं। इस क्रम में इनके अवैध निर्माणों पर किसी भी वक्त बुलडोजर चलाया जा सकता है। फिलहाल इस मामले में बांदा के जफर अहमद के उस मकान पर सबसे पहले बुलडोजर चला था, जिसमें अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन किराये पर अपने बेटों के साथ रह रही थी। 

 

इसके बाद गन हाउस नाम मालिक सफदर अली, असरौली के प्रधान माशूकउद्दीन की बहू तौहीद फातिमा और 18 साल से फरार शूटर अब्दुल कवि के घरों पर बुलडोजर चल चुका है। 

पीडीए के सचिव अजीत कुमार सिंह के मुताबिक, अवैध निर्माणों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर सोमवार तक निर्णय किए जाने की उम्मीद है। इसके बाद ही तय होगा कि कहां से ध्वस्तीकरण शुरू किया जाएगा। 

शाइस्ता परवीन की अर्जी पर अब 13 को सुनवाई
प्रयागराज जिला न्यायालय में शुक्रवार को शाइस्ता परवीन की अर्जी पर प्रभारी सीजेएम कोर्ट में सुनवाई हुई। अर्जी पर शाइस्ता परवीन के अधिवक्ता विजय मिश्रा ने थाना धूमनगंज की आख्या पर आपत्ति की। तर्क दिया कि इसमें स्पष्ट नहीं किया गया कि आवेदक के दोनों बेटों को किस बाल संरक्षण गृह में दाखिल किया गया है।

 

हालांकि धूमनगंज थाना प्रभारी की ओर से 04 मार्च 2023 को पेश की गई स्पष्ट आख्या में कोर्ट को बताया गया था कि आवेदक के दोनों बेटों को नाबालिक मानते हुए 02 मार्च 2023 को बाल संरक्षण गृह में दाखिल कराया गया है।

 

आख्या के बिंदु पर आवेदक के अधिवक्ता की ओर से आपत्ति को दृष्टिगत रखते हुए कोर्ट ने धूमनगंज थाना प्रभारी को आदेशित किया कि 13 मार्च 2023 को पुनःस्पष्ट आख्या पेश करें। यह आदेश प्रभारी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार दुबे ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed