फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Umesh Pal case: Zainab signed on affidavit in High Court, STF roaming in many states in search

UP : माफिया अतीक के भाई अशरफ की बीवी की देशभर में तलाश, वह इलाहाबाद हाईकोर्ट में फोटो खिंचाकर चली गई

Sun, 27 Aug 2023 10:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 27 Aug 2023 10:44 PM IST
सार

माफिया खालिद अजीम उर्फ अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा को पुलिस कई राज्यों में खोज रही है, लेकिन वह प्रयागराज आती है और हलफनामें पर दस्तखत बनाकर चली जाती है। इस बात की भनकर पुलिस को नहीं लगती है। उसने अग्रिम जमानत के लिए फोटो खिंचाया और तैयार किए गए कागजातों पर भी हस्ताक्षर किया।

विज्ञापन
Umesh Pal case: Zainab signed on affidavit in High Court, STF roaming in many states in search
शाइस्ता के साथ जैनब - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ की जिस बीवी जैनब फातिमा को यूपी पुलिस और एसटीएफ पूरे देश में खोज रही है, वह बेखौफ होकर प्रयागराज तक का चक्कर लगा गई। उसने कड़ी सुरक्षा वाले इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत अर्जी दाखिल करने के लिए हलफनामा भी तैयार करा लिया है। इसके लिए जरूरी औपचारिकता के बतौर हाईकोर्ट के आइडेंटिटी सेंटर में तस्वीर खिंचाकर भी चली गई। अग्रिम जमानत याचिका की प्रति 16 अगस्त को शासकीय अधिवक्ता कार्यालय को दी जा चुकी है।

विज्ञापन


बीती 24 फरवरी को दिनदहाड़े हुए उमेश पाल हत्याकांड के बाद से ही माफिया अतीक और उसके परिवार वालों पर शिकंजा कसने का सिलसिला शुरू हो गया था। इसके शूटरों को फरार करने में अतीक के छोटे भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा हाथ बताया गया है। पुलिस उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर चुकी है। उसकी कई राज्यों में तलाश हो रही है। हालांकि, अतीक की इनामी बीवी शाइस्ता परवीन का पता लगा, न ही उसकी देवरानी जैनब का।
विज्ञापन

 

पुलिस की आंखों में धूल झोंककर निकल गई माफिया की बीवी

अब जैनब ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकते हुए गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटा दिया है। उसने वकील के मार्फत अपनी अग्रिम जमानत याचिका का नोटिस शासकीय अधिवक्ता कार्यालय को भेजा है। याचिका में जैनब ने हाईकोर्ट में खुद हाजिर होकर हलफनामा लगाया है। नियमानुसार, हाईकोर्ट में याचिका के साथ दाखिल हाेने वाले हलफनामे पर हाईकोर्ट के फोटो आइडेंटिटी सेंटर पर फोटो खिंचवाना अनिवार्य है।

जैनब यहां 16 अगस्त या उसके पहले फोटो खिंचवाने आई थी। वह फोटो खिंचवाकर बेरोकटोक चली गई और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। इससे पुलिस की सक्रियता पर संपर्क तंत्र पर गंभीर सवाल उठ रहा है। पुलिस का दावा था कि जैनब की आखिरी लोकेशन दिल्ली के शॉपिंग मॉल में मिली थी। यह बात भी खूब चर्चा में रही कि अतीक के वकील विजय मिश्र की गिरफ्तारी के समय भी वो लखनऊ में थी।

जैनब की गिरफ्तारी की कोशिश तेज
अशरफ की मौत के बाद अगस्त में जैनब और शाइस्ता परवीन का इद्दत काल (पति की मौत के बाद चार महीने 10 दिन का वक्त) खत्म हो गया। पुलिस का दावा है कि जैनब की गिरफ्तारी की कोशिश तेज हो चुकी है। जैनब की संपत्तियों की भी छानबीन में प्रयागराज विकास प्राधिकरण और राजस्व विभाग लगा हुआ है।

अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन भी चल रही है फरार
जैनब फातिमा के साथ ही अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन और पांच लाख के इनामी बमबाज गुड्डू मुस्लिम, शूटर साबिर और अरमान उमेशपाल हत्याकांड के बाद से फरार चल रहे हैं। इनकी खोजबीन के लिए पुलिस और एसटीएफ की कई टीमें लगी हुई हैं। कई राज्यों में दबिश दी जा रही है, लेकिन अब तक इनका कोई सुराग नहीं लगा है।

विज्ञापन

उमेश पाल की हत्या के बाद से चल रही है फरार
जैनब फातिमा के साथ ही अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन और बमबाज गुड्डू, शूटर साबिर और अरमान उमेश पाल की हत्या 24 फरवरी के बाद से ही फरार चल रहे हैं। इनकी खोजबीन के लिए पुलिस और एसटीएफ की कई टीमें लगी हुई हैं। कई राज्यों में दबिश दी गई, लेकिन इनका कोई सुराग नहीं लगा। यहां तक कि यह पति और बेटे की मौत के बाद भी मिट्टी में नहीं पहुंची। जबकि पुलिस को पूरी उम्मीद थी कि वह मिट्टी में आ सकती है। 

शाइस्ता पर पचास लाख का है इनाम

अतीक की पत्नी शाइस्ता पर पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित किया है। साथ ही बमबाज गुड्डू मुस्लिम, अरमान और साबिर पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम घोषित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed