फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Umesh Pal Case: Preparation of charge sheet on four including two sons of Mafia Atiq, Nafees Biryani also made

Umesh Pal Case :  माफिया अतीक के दो बेटों समेत चार पर चार्जशीट की तैयारी, नफीस बिरयानी को भी बनाया आरोपी

Wed, 21 Jun 2023 12:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 21 Jun 2023 12:51 PM IST
सार

माफिया अतीक अहमद के बेहद खास और मददगार नफीस बिरयानी और खालिद जफर के अलावा माफिया के दोनों बेटों अली और उमर के खिलाफ भी चार्जशीट जल्द दायर की जा सकती है। विवेचना में इन लोगों की संलिप्तता के सबूत मिलने का दावा किया जा रहा है।

विज्ञापन
Umesh Pal Case: Preparation of charge sheet on four including two sons of Mafia Atiq, Nafees Biryani also made
मोहम्मद उमर और अतीक अहमद। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उमेश पाल हत्याकांड की विवेचना में जुटी पुलिस जल्द ही चार अन्य आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर कर सकती है। इसमें उसके बेटे उमर व अली के नाम शामिल हैं। इसके अलावा मुकदमे में आरोपी बनाए गए अतीक के बेहद खास बिल्डर खालिद जफर व नफीस बिरयानी पर भी कार्रवाई की तैयारी है।

विज्ञापन

उमर प्रॉपर्टी डीलर मोहित जायसवाल की देवरिया जेल में अपहरण कर पिटाई मामले में लखनऊ जेल में बंद है। सूत्रों के मुताबिक, उमेश पाल हत्याकांड की जांच पड़ताल के दौरान यह बात सामने आई है कि घटना से पहले मुख्य शूटर असद ने उमर से फोन पर बात की थी। यही नहीं 19 फरवरी को बरेली जेल में उमेश पाल की हत्या की साजिश रचे जाने के बाद वह उमर से मिला भी था।

विज्ञापन


इसी तरह रंगदारी मांगने, हत्या के प्रयास समेत अन्य मामलों में नैनी जेल मेें निरुद्ध अली की भी संलिप्तता संबंधी सबूत पुलिस को विवेचना के दौरान मिले हैं। हत्याकांड में शामिल शूटर तो उससे नैनी जेल में जाकर मिले ही थे। उसने ही खान सौलत हनीफ से कहा था कि वह असद को उमेश पाल की तस्वीर भेज दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

उधर कसारी मसारी निवासी खालिद जफर को भी इस मुकदमे में आरोपी बनाया गया है। सूत्रों का कहना है कि अगली चार्जशीट में उसका भी नाम हो सकता है। उसके बारे में पता चला है कि अतीक व उसके परिवार की वह लगातार मदद कर रहा था। उमेश पाल हत्याकांड के बाद भी उसने शाइस्ता समेत अन्य की मदद की थी।

उनकी बातचीत के संबंध में भी पुलिस को सबूत मिले हैं।उधर ईट ऑन बिरयानी रेस्टोरेंट के संचालक नफीस को भी मुकदमे में आरोपी बनाया जा चुका है। दरअसल हत्याकांड में जिस क्रेटा कार का इस्तेमाल हुआ वह उसकी ही थी। हालांकि हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने पर उसने बताया था कि कुछ समय पहले ही इसे बेच दिया था।

सूत्रों का कहना है कि अगली चार्जशीट में इन चारों का नाम हो सकता है। फिलहाल अफसर सिर्फ इतना ही कह रहे हैं कि विवेचना चल रही है। एसीपी वरुण कुमार ने बताया कि विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

उमेश पाल से एक करोड़ रंगदारी मांगने में भी नामजद

खालिद जफर अतीक अहमद गैंग का सक्रिय सदस्य है। उस पर कई मुकदमे दर्ज हैं। उमेश पाल से एक करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में भी वह नामजद है। 24 अगस्त 2022 को उसके व अबूसाद समेत अन्य लोगों के खिलाफ धूमनगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। उमेश ने आरोप लगाया था कि उसकी पीपलगांव स्थित 3300 वर्ग मीटर जमीन कब्जा करने के लिए आरोपियों ने उसे असलहा सटाकर जान से मारने की धमकी दी और एक करोड़ रंगदारी मांगी। अब तक इस मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed