{"_id":"6423be5438bafb8b600f54b6","slug":"umesh-pal-case-mafia-atiq-ahmad-reigned-in-naini-jail-for-16-hours-2023-03-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Atiq Ahmed: नैनी जेल में 16 घंटे तक माफिया अतीक की बादशाहत, बंदी रक्षकों पर जमाई धौंस, दिखाई पूरी हेकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Atiq Ahmed: नैनी जेल में 16 घंटे तक माफिया अतीक की बादशाहत, बंदी रक्षकों पर जमाई धौंस, दिखाई पूरी हेकड़ी
Wed, 29 Mar 2023 10:01 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 29 Mar 2023 10:01 AM IST
सार
साबरमती जेल से नैनी केंद्रीय कारागार में सोमवार शाम पहुंचे माफिया अतीक अहमद ने 16 घंटे तक बादशाहत दिखाई। उनसे बंदी रक्षकों और जेल अधिकारियों को अपनी पूरी हेकड़ी दिखाई।
विज्ञापन
अतीक अहमद
- फोटो : एएनआई
विस्तार
माफिया अतीक अहमद ने जेल के अंदर बंदी रक्षकों और जेल अधिकारियों पर जमकर रौब दिखाया। सोमवार शाम उसे साबरमती जेल से केंद्रीय कारागार नैनी लाया गया। यहां पर जेल के अंदर भले ही उसने 16 घंटे बिताए, लेकिन इस दौरान उसकी बादशाहत देखने का मिली। बैरक में पहुंचने के बाद वह पूरे रौब में रहा।
जेल प्रशासन भले ही उसे अस्थायी जेल में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रखा था, लेकिन इस दौरान वह अपनी पूरी हेकड़ी में दिखाई पड़ा। बैरक के बाहर बंदी रक्षकों पर धौंस जताने का भरपूर प्रयास किया। सूत्रों की मानें तो रात में कई बार बंदी रक्षकों से अपनी आवश्यकता की चीज मंगाता रहा।
मना करने पर उसने नाराजगी जताते हुए अपनी हनक भी दिखाई। अतीक को लेकर जेल प्रशासन काफी चौकन्ना था। बंदी रक्षकों के साथ रात में अंदर मौजूद डिप्टी जेलर, जेलर उसकी हर गतिविधियों पर अपनी निगाह बनाए रखे हुए थे।
विज्ञापन
भारी भीड़ देखकर बदला रूट, पीछे के रास्ते से लाए गए अतीक-अशरफ
उधर, कचहरी में एमपीएमएलए कोर्ट के बाहर मंगलवार को भारी भीड़ देखकर पुलिस ने अंतिम समय में अपना रूट बदल दिया। नैनी जेल से अतीक, अशरफ और फरहान को पीछे के रास्ते से गेट नंबर एक तक लाया गया। कोर्ट के बाहर पूरी सड़क पर मीडियाकर्मियों, पुलिस और वकीलों का भारी जमावड़ा लगा रहा।

आनन फानन जेल से कचहरी तक का रूट बदला
कोर्ट के बाहर सुबह दस बजे से भीड़ होनी शुरू हो गई थी। वकीलों की तमाम गाड़ियां सड़क के अगल बगल थीं। बाहर से आए मीडिया चैनलों की बड़ी संख्या में वैन अगल बगल खड़ी हो गईं। सड़क के बीच वज्र वाहन जाने का रास्ता ही नहीं बचा। वहां तैनात पुलिस वालों ने सूचना दी तो आनन फानन जेल से कचहरी तक का रूट बदल दिया गया।
नैनी जेल से अतीक, अशरफ और फरहान को पुलिस नए पुल, सोहबतियाबाग, बालसन होते हुए आनंद हास्पिटल चौराहे पहुंचे। वहां से बेली अस्पताल होते हुए पीछे के रास्ते से एमपी एमएलए कोर्ट के गेट नंबर एक पर पहुंची। वहां भारी संख्या में आरएएफ की तैनाती की गई थी। पुलिस की गाड़ियां और तीनों वज्र वाहन कुछ कुछ मिनट के अंतराल पर कोर्ट परिसर में चली गईं। इसके बाद गेट फिर बंद कर दिया गया। जगराम चौराहा, जहां से गाड़ियां कोर्ट के लिए मुड़ी थीं, उसे भी बेरीकेडिंग लगाकर बंद कर दिया गया।
कॉरिडोर बनाकर गाड़ियों को परिसर के अंदर किया गया
गेट पर सुबह दस बजे से ही भारी भीड़ थी। गेट पर पुलिस के साथ ही आरएएफ को तैनात किया गया था। जब नैनी जेल से गाड़ियां आनी शुरू हुईं तो आरएएफ और पुलिस वालों ने सड़क के दोनों ओर रस्सी लगाकर एक कॉरिडोर बना दिया। यहीं से गाड़ियों को कोर्ट परिसर में भेजा गया।
यह भी पढ़ें: Atiq Ahmed: अतीक बोला- जज साहब... 'जेल में बंद आदमी से पिस्टल क्यों मंगवाऊंगा, जब मेरे पास उससे अच्छी थी'