फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Umesh Pal Case: Inspector changed the fund to take Lady Don Shaista into custody, SHO changed his look

Umesh Pal Case : लेडी डॉन शाइस्ता को पकड़ने के लिए प्रयागराज पुलिस ने अपनाया नया फंडा, SHO ने बदला लुक

Wed, 28 Jun 2023 10:44 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 28 Jun 2023 10:44 AM IST
सार

प्रयागराज उमेश पाल हत्याकांड को बीते 122 दिन आज पूरे हो चुके हैं, लेकिन यूपी पुलिस व एसटीएफ अभी तक अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन को नहीं पकड़ पाई है। सूत्रों के अनुसार शाइस्ता अपने गैंग का संचालन बहुत सावधानी के साथ कर रही है। जिससे इसकी भनक भी पुलिसकर्मियों तक नहीं लग पा रही है।

विज्ञापन
Umesh Pal Case: Inspector changed the fund to take Lady Don Shaista into custody, SHO changed his look
जैनब और शाइस्ता परवीन। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी की लेडी डॉन व माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन व माफिया अशरफ की पत्नी जेनब फातिमा का कई बार लोकेशन हटवा गांव में मिल चुका है। प्रयागराज उमेश पाल हत्याकांड को बीते 122 दिन आज पूरे हो चुके हैं, लेकिन यूपी पुलिस व एसटीएफ अभी तक अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन को नहीं पकड़ पाई है। शाइस्ता परवीन पर 50 हजार का इनाम है, वहीं अशरफ के साले पर एक लाख का इनाम घोषित है। बमबाज गुड्डू मुस्लिम व शार्प शूटर साबिर पर पांच-पांच लाख रुपए का इनाम है।

विज्ञापन


पुलिस इन सभी को पकड़ने के लिए 122 दिन से तमाम उन ठिकानों पर दबिश दे रही है, जहां इनके छुपे होने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही कई बार लेडी डॉन व उसके शूटर फरार हो जाते हैं, इसीलिए पुलिस ने भी अब नया फंडा निकाला है, इन सभी को पकड़ने के लिए कुछ पुलिसकर्मियों ने अपना लुक तक बदला है, ताकि पुलिस के हाव भाव व उनके चेहरे धोखा खा जाए।

विज्ञापन

सूत्र बताते हैं कि माफिया अतीक गैंग के तंत्र इतने मजबूत है कि इनको पता है कौन सी टीम के कौन से अधिकारी पकड़ने के लिए लगे हुए हैं। सभी के चेहरे तक पहचानते हैं। इसीलिए कुछ पुलिसकर्मियों ने अपना लुक बदला है, ताकि इनके गैंग के लोग पहचान ना सके। उन्ही में एक नाम है धूमनगंज थाना प्रभारी का जिन्होंने अपना लुक बदला है। सूत्र बताते हैं कि लुक बदलने के पीछे का मकसद है कि लेडी डॉन व शूटर उनके गिरफ्त में आ सके। 

विज्ञापन

हटवा में कई बार मिल चुका है लोकेशन

यूपी की लेडी डॉन व अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन व अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा का कई बार लोकेशन हटवा गांव में मिल चुका है। गांव के अंदर लोगों की एकता व बुर्का पहने महिलाओं की टीम के चलते पुलिस कई बार पकड़ने में विफल तक रही है, लेकिन पुलिस अब चूक नहीं करना चाहती है। इसीलिए वह हर तरीके का फंडा अपना रहे हैं। जिस तरह से लेडी डॉन व उसके साथ चलने वाले शूटर लगातार अपने हुलिया बदलकर पुलिस को धोखा दे रहे हैं तो वही फार्मूला अब पुलिस भी अपना रही है, ताकि वह लोग भी धोखा खा सकें। 

विज्ञापन

इस गांव में माफिया ब्रदर्स के लिए है हमदर्दी

पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र में पड़ने वाले हटवा गांव में अशरफ की ससुराल है। इस गांव के लिए अशरफ ने बहुत कुछ किया है। इसीलिए इस गांव के हर एक व्यक्ति के अंदर माफिया ब्रदर्स के लिए हमदर्दी है। उनके इस गांव में छिपने का बेहद सेफ ठिकाना माना जाता है, इसीलिए पुलिस को कई बार लोकेशन भी मिली है। पुलिस उन तक पहुंची भी लेकिन, वह पुलिस को चकमा देकर वहां से भाग जाने में सफल रहे। इसके पीछे भी गांव वालों का सपोर्ट रहा है।


घरों में घुसकर दबिश देना पुलिश के लिए हो रहा मुश्किल

इस गांव में बने लगभग हर घर ऐसे हैं जो एक दूसरे के दरवाजे एक दूसरे के घर से कनेक्ट है। पुलिस जब भी किसी घर में दबिश देती तो एक घर के दरवाजे से निकल कर दूसरे घर के अंदर प्रवेश हो जाते हैं। पुलिस तक कंफ्यूज हो जाती कि आखिर यह गए कहां। हर घर में घुसकर दबिश देना भी संभव नहीं है। ऐसा पुलिस अफसरों का कहना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed