फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Umesh Pal Case: Asad Ahmed stayed with the shooter for 15 days in Delhi

Umesh Pal Case : दिल्ली में शूटर के साथ 15 दिन रुका था असद अहमद, पनाह देने वाले तीन आरोपी समेत चार गिरफ्तार

Sun, 09 Apr 2023 10:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 09 Apr 2023 10:07 PM IST
सार

उमेशपाल हत्याकांड का आरोपी माफिया डॉन अतीक अहमद का बेटा असद अहमद शूटर गुलाम के साथ दिल्ली में 15 दिन ठहरा था। दोनों ही दिल्ली के भीड़भाड़ वाले इलाके संगम विहार में रहे थे। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने असद अहमद व शूटर गुलाम को पनाह देने वाले तीन आरोपी व एक अवैध हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Umesh Pal Case: Asad Ahmed stayed with the shooter for 15 days in Delhi
Prayagraj News : अतीक अहमद और असद अहमद। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमेशपाल हत्याकांड का आरोपी माफिया डॉन अतीक अहमद का बेटा असद अहमद शूटर गुलाम के साथ दिल्ली में 15 दिन ठहरा था। दोनों ही दिल्ली के भीड़भाड़ वाले इलाके संगम विहार में रहे थे। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने असद अहमद व शूटर गुलाम को पनाह देने वाले तीन आरोपी व एक अवैध हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। स्पेशल सेल की कई टीमें असद की तलाश के लिए दिल्ली, एनसीआर, यूपी व हरियाणा में दबिश दे रही है।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस का ऑपरेशन जारी है। सवाल ये भी खड़ा होता है कि देश के बहुचर्तित उमेशपाल हत्याकांड के आरोपी दिल्ली में आकर आराम से रहे और दिल्ली पुलिस समेत सुरक्षा एजेंसियों को इसकी भनक तक नहीं लगी।

विज्ञापन

 

दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार स्पेशल सेल ने वर्ष 2022 में दर्ज आर्म्स एक्ट के मामले में अवैध हथियार तस्कर अवतार सिंह को गिरफ्तार किया था। उसने बताया था कि उसने 10 हथियार खालिद व जीशान को सप्लाई किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलीजेंस की टीम ने शेख सराय इलाके से जीशान व खालिद को 28 मार्च को गिरफ्तार कर लिया था। इनके पास से दो हथियार व काफी कारतूस बरामद किए गए थे। इन आरोपियों ने सख्ताई से पूछताछ में बताया कि इन्होंने यूपी के उमेशपाल हत्याकांड के आरोपी असद अहमद व शूटर गुलाम को पनाह दी थी।

एक सप्ताह की रिमांड पर आरोपी
इसके बाद स्पेशल सेल ने जावेद को 31 मार्च को गिरफ्तार कर लिया। स्पेशल सेल ने तीनों मददगारों को एक सप्ताह के पुलिस रिमांड पर लिया। आरोपियों ने बताया कि असद के कहने पर खालिद पैसे लेने मेरठ में रहने वाले अखलाक के पास गया था। अखलाक ने उसे डेढ़ लाख रुपये दिए थे। खालिद ने ये रकम लाकर असद को दे दी थी। जीशान, खालिद व जावेद टैक्सी चालक हैं और ओला व अन्य कंपनियों ने अपनी कैब चलाते हैं। इन्होंने बताया कि ये दोनों संगम विहार में 15 दिन रहे थे। अखलाक अतीक अहमद का रिश्तेदार है। उसे यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed