फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Umesh Pal Case: Arman is a resident of Champaran, it was rumored that he is lodged in jail

Umesh Pal Case : चंपारण का रहने वाला है अरमान, अफवाह उड़ी थी कि जेल में है बंद, अब शाइस्ता का मकान होगा कुर्क

Fri, 29 Dec 2023 01:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 29 Dec 2023 01:27 PM IST
सार

अरमान बिहारी उर्फ अरमान अख्तर रोजगार के सिलसिले में अपनी बुआ के घर प्रयागराज आया था। इसके बाद वह यहीं रहने लगा। उसकी जान पहचान अतीक के गुर्गों से हो गई तो वह अतीक के गैंग से धीरे-धीरे जुड़ गया। 

विज्ञापन
Umesh Pal Case: Arman is a resident of Champaran, it was rumored that he is lodged in jail
कुर्की के लिए अरमान के मकान का ताला तोड़ती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उमेश पाल हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपी शूटर और पांच लाख के इनामी अरमान बिहारी का मकान पुलिस ने कुर्क कर दिया। मुनादी कराने के बाद उसके मकान को कुर्क कर उसमें रखे सामानों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। अरमान अख्तर मूल रूप से बिहार के चंपारण इलाके का रहने वाला है। सिविल लाइंस में पैलेस सिनेमा के पीछे बस्ती में उसकी बुआ रुखसार रहती थी। काम की तलाश में वह कई साल पहले प्रयागराज आया तो यहीं का होकर रह गया।

विज्ञापन

 

बुआ के घर के पास ही उसने अपना घर बना लिया था। पैलेस सिनेमा के बगल में ईट आन रेस्टोरेंट चलाने वाले नफीस बिरयानी से उसकी जान पहचान हुई और उसी के सहारे अतीक गिरोह में घुस गया। उमेश की हत्या में वांटेड होने के बाद से अरमान का कुछ पता नहीं चला। बीच में एक अफवाह उड़ी कि सासाराम में एक पुराने मुकदमे की जमानत तुड़वाकर जेल चला गया। हालांकि इस बात की किसी ने पुष्टि नहीं की थी। उसकी तलाश में पुलिस चंपारण, सासाराम, गया और पटना तक जा चुकी है।

विज्ञापन



कार में बैठे गनर पर चलाई थी गोली, गुड्डू के साथ बाइक से भागा था

उमेश पाल की हत्या के समय जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया था, उसमें अरमान कार में बैठे उमेश पाल के गनर को गोली चलाता दिख रहा था। घटना के बाद अरमान बाइक पर गुड्डू मुस्लिम को बिठाकर भाग गया था। पुलिस को उसकी अंतिम लोकेशन कानपुर में मिली थी। फिर उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

Umesh Pal Case: Arman is a resident of Champaran, it was rumored that he is lodged in jail
शूटर अरमान के घर के सामान को पुलिस ने कब्जे में लिया। - फोटो : अमर उजाला।

छह के खिलाफ मिला था कुर्की आदेश, अब शाइस्ता का नंबर

उमेश पाल हत्याकांड में फरार चल रहे छह आरोपियों के खिलाफ अदालत ने कुर्की का आदेश जारी किया था। अरमान से पहले पुलिस ने गुड्डू मुस्लिम, अशरफ की पत्नी जैनब, साबिर और आयशा नूरी के घरों को कुर्क किया था। अब अतीक की पत्नी शाइस्ता का नंबर है। एसीपी वरुण कुमार ने बताया कि जल्द ही शाइस्ता के खिलाफ भी कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

Umesh Pal Case: Arman is a resident of Champaran, it was rumored that he is lodged in jail
शूटर अरमान के घर के सामान कुर्क करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

पांच लाख के इनामी शूटर अरमान के घर को किया कुर्क

उमेश पाल हत्याकांड में वांछित पांच लाख के इनामी शूटर अरमान के सिविल लाइंस स्थित घर को पुलिस ने बृहस्पतिवार को कुर्क कर लिया। उमेश पाल की हत्या के बाद से ही अरमान फरार है। पुलिस ने घर कुर्क करते हुए घरेलू सामान को सिविल लाइंस थाने में जमा कर दिया है। अदालत के आदेश के बाद यह कार्रवाई की गई है। पुलिस ने अरमान की फरारी की मुनादी भी कराई। साथ ही घर के गेट पर नोटिस भी चस्पा किया।

शूटर अरमान सिविल लाइंस में पैलेस सिनेमा के पीछे स्थित बस्ती में रहता था। घटना के बाद से ही उसका कुछ अतापता नहीं है। पुलिस ने उस पर पांच लाख का इनाम घोषित किया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने अरमान के घर कुर्की की कार्रवाई की। एसीपी धूमनगंज वरुण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उसके घर पर 83 की कार्रवाई का नोटिस चस्पा किया। इसके बाद इंस्पेक्टर धूमनगंज राजेश मौर्या की टीम ने ताला तोड़कर कुर्की की कार्रवाई शुरू की। घर में फ्रिज, टीवी, वाशिंग मशीन, और गैस चूल्हा समेत कई घरेलू सामान थे।

इसके साथ ही पुलिस ने फर्नीचर भी जब्त कर लिया। इसी दौरान अरमान के पांच लाख के इनामी और फरार होने की मुनादी भी कराई गई। वहां आसपास के लोगों की भीड़ लग गई थी। पुलिस ने अरमान के घर से कुर्क सामान की सूची बनाकर सिविल लाइंस थाने में जमा करा दिया है। इंस्पेक्टर राजेश मौर्या ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई की गई।


पांच लाख के इनामी शूटर अरमान के घर को कुर्क किया गया। कुर्क किए गए घरेलू सामानों को सिविल लाइंस थाने में जमा कर दिया गया है। - वरुण कुमार, एसीपी धूमनगंज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed