फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Uma Bharti reached Jhansi Sangh office to meet RSS chief Mohan Bhagwat

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मिलने झूंसी संघ कार्यालय पहुंचीं उमा भारती 

Sat, 20 Feb 2021 08:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 20 Feb 2021 08:04 PM IST
विज्ञापन
Uma Bharti reached Jhansi Sangh office to meet RSS chief Mohan Bhagwat
prayagraj news : संगम तट पर आयोजित गंगा समग्र समागम में हिस्सा लेने पहुंचीं पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती। - फोटो : prayagraj

गंगा समग्र की ओर से आयोजित दो दिवसीय बैठक में शामिल होने प्रयागराज आए संघ प्रमुख मोहन भागवत से मिलने शनिवार की सुबह पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती झूंसी स्थित संघ कार्यालय पहुंचीं। संघ प्रमुख मोहन भागवत और उमा भारती के बीच तकरीबन दस मिनट वार्ता हुई। इसके बाद संघ प्रमुख तकरीबन पौने नौ बजे झूंसी स्थित संघ कार्यालय से गंगा समग्र बैठक में शामिल होने को यहां से निकले। दोपहर सवा बजे बैठक से लौटकर तकरीबन दो घंटे संघ कार्यालय में विश्राम करने के बाद सवा तीन बजे उनका काफिला बम्हरौली स्थित एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गया।

विज्ञापन

 
माघ मेले में स्थित विश्व हिन्दू परिषद् के शिविर में गंगा समग्र बैठक में शामिल होने के लिए शुक्रवार की दोपहर संघ प्रमुख मोहन भागवत प्रयागराज आए थे। संघ प्रमुख झूंसी स्थित संघ कार्यालय में ठहरे थे। शुक्रवार की देर शाम गंगा आरती और बड़े हनुमान जी का दर्शन करने के बाद साढ़े आठ बजे संघ प्रमुख झूंसी स्थित संघ कार्यालय पहुंच गए थे।

विज्ञापन

Uma Bharti reached Jhansi Sangh office to meet RSS chief Mohan Bhagwat
prayagraj news : संगम तट पर आयोजित गंगा समग्र समागम में हिस्सा लेने पहुंचीं पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती। - फोटो : prayagraj
यहां पर रात में उन्होंने विहिप के अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री चंपत राय तथा अंबरीश जी के साथ भोजन किया था। शनिवार की सुबह संघ प्रमुख ने उनकी सेवा में लगे 15 पदाधिकारियों के साथ तकरीबन आठ बजे प्रार्थना की। इसके बाद स्व अलपाहार के साथ चाय भी पी। तभी तकरीबन साढ़े आठ बजे पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती उनसे मिलने संघ कार्यालय पहुंचीं।

संघ प्रमुख और उमा भारती के बीच तकरीबन दस मिनट की मुलाकात हुई। इस दौरान गो, गंगा और राम मंदिर निर्माण पर दोनों के बीच वार्ता हुई। इसके बाद पौने नौ बजे संघ प्रमुख मोहन भागवत गंगा समग्र की बैठक में शामिल होने माघ मेले शिविर पहुंचे। बैठक से तकरीबन सवा बजे संघ प्रमुख और उनका काफिला झूंसी के संघ कार्यालय पहुंचा। संघ कार्यालय में तकरीबन पौन दो घंटे आराम करने के बाद तीन बजे उन्होंने फलों का सेवन किया। तकरीबन सवा तीन बजे संघ प्रमुख एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। संघ प्रमुख के झूंसी कार्यालय पहुंचने के बाद दोनों रास्ते को बंद कर दिया गया था। दोपहर सवा तीन बजे के बाद संघ कार्यालय पर यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed