{"_id":"1001d9a928b9656afeb1605e17a31cc9","slug":"udaipur-express-passengers-commotion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उदयपुर एक्सप्रेस के यात्रियों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उदयपुर एक्सप्रेस के यात्रियों का हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
Updated Sat, 23 May 2015 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद (ब्यूरो)। सियालदह-उदयपुर एक्सप्रेस के यात्रियों ने शुक्रवार को जंक्शन पर भोजन और पानी के लिए हंगामा किया। करीब चार घंटे की देरी से एक नंबर प्लेटफार्म पर पहुंची ट्रेन के यात्रियों ने शिकायत की कि घंटों देरी से चलने के कारण ज्यादातर यात्री भूखे हैं। बीच के स्टेशनों पर पानी भी नहीं मिला।
जंक्शन पर ट्रेन पांच मिनट बाद ही छूट गई। इसके कारण यात्री पानी भी नहीं भर सके। इसे लेकर चार बार यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका।शुक्रवार को जंक्शन पर मुगलसराय की ओर से आने वाली ज्यादातर ट्रेनें देरी से आईं। तूफान एक्सप्रेस सात घंटे, कालका पांच घंटे, भागलपुर गरीब रथ एक्सप्रेस आठ घंटे, सीमांचल एक्सप्रेस समेत दर्जनभर ट्रेनें देर से पहुंचीं। मुगलसराय में ट्रेनों की भीड़ हो जाने के कारण नैनी तक ट्रेनें एक के पीछे एक लगा दी गईं। इससे ट्रेनों की बंचिंग भी हो गई। सो, सेक्शन और छोटे-छोटे स्टेशनों पर रुकते हुए पहुंचीं ट्रेनों के यात्री पानी, चाय और भोजन के लिए तरस गए। उदयपुर एक्सप्रेस के एसी कोचों के यात्री प्लेटफार्म पर उतरकर भोजन के लिए भटकते रहे। पानी की बोतलें लेकर यात्री दौड़े लेकिन वॉटर बूथों की संख्या कम होने के कारण परेशानी उठानी पड़ी। टीसी दफ्तर के बगल स्थित वॉटर बूथ पर पानी भरने के लिए लगी भीड़ में बुजुर्ग महिला गिरकर चोटिल भी हो गई। दूसरी ओर पटना-पुणे एक्सप्रेस के कई कोचों में पानी नहीं था। यात्रियों ने इसे लेकर प्लेटफार्म पर हो-हल्ला काटा। इसके बाद रेलवे ने कोचों में पानी भरवाया।