फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Type test of sixty new candidates on 29

साठ नए अभ्यर्थियों का टाइप टेस्ट 29 को

Fri, 28 Feb 2020 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Type test of sixty new candidates on 29
Type test of sixty new candidates on 29
प्रयागराज। अर्हता के विवाद में फंसी समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) परीक्षा-2017 के तहत एआरओ पद के लिए 60 नए अभ्यर्थियों का कंप्यूटर टाइप टेस्ट कराया जाएगा। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने बृहस्पतिवार को टाइप टेस्ट का कार्यक्रम जारी कर दिया। परीक्षा 29 फरवरी को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

आयोग की ओर से पूर्व में भी आरओ/एआरओ-2017 के तहत कंप्यूटर टाइप टेस्ट कराया जा चुका है, लेकिन अर्हता के विवाद के कारण आयोग अंतिम चयन परिणाम जारी नहीं कर पा रहा है। आयोग ने अब इलाहाबाद हाईकोर्ट में योजित रिट याचिका श्वेता सिंह बनाम उत्तर प्रदेश राज्य व अन्य और सूर्य नारायण पांडेय बनाम उत्तर प्रदेश राज्य व अन्य में पारित आदेश के अनुपालन में 60 नए अभ्यर्थियों के लिए टाइप टेस्ट की तिथि जारी की है। परीक्षा नियंत्रक के अनुसार टाइप टेस्ट 29 फरवरी को सुबह 10 से 11.30 बजे तक शंभूनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, झलवा में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक के अनुसार अर्ह अभ्यर्थियों के प्रवेशपत्र एवं परीक्षार्थियों के लिए महत्वपूर्ण अनुदेश उनके रजिस्टर्ड ई-मेल आईडी पर प्रेषित किए जा रहे हैं। जिन अभ्यर्थियों को किन्हीं कारणों से ई-प्रवेशपत्र प्राप्त न हों, वे परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से एक घंटा पहले पहुंचकर अपना प्रवेशपत्र प्राप्त कर लें। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर दो फोटोग्राफ एवं आईडी प्रूफ के साथ पहुंचना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

असिस्टेंट प्रोफेसर रेडियाथेरेपी का इंटरव्यू छह को
चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर रेडियोथेरेपी पद पर सीधी भर्ती के लिए साक्षात्कार छह मार्च को सुबह नौ बजे उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में आयोजित किया जाएगा। आयोग के उप सचिव विनोद कुमार सिंह के अनुसार अभ्यर्थियों के साक्षात्कार ज्ञापन आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। अभ्यर्थियों को सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी करते हुए निर्धारित प्रमाणपत्रों एवं साक्षात्कार ज्ञापन के साथ इंटरव्यू के लिए निर्धारित तिथि पर उपस्थित होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed