फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two youths killed in road accident, uncontrollable truck crushed while returning from market

प्रयागराज : सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, बाजार से लौटते समय बेकाबू ट्रक ने कुचला

Thu, 20 Oct 2022 10:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 20 Oct 2022 10:59 PM IST
सार

मेजा थाना क्षेत्र के बगहा गांव निवासी शहेष कुमार निषाद (28) पुत्र राजाराम और दीपक कुमार निषाद (22) पुत्र बब्बू राम निषाद बृहस्पतिवार की दोपहर सिरसा बाजार से घर लौट रहे थे। अभी दोनों लोहारी गांव के समीप ही पहुंचे थे कि सामने से आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रक दोनों को कुचलते हुए आगे निकल गया।

विज्ञापन
Two youths killed in road accident, uncontrollable truck crushed while returning from market
prayagraj news : accident in prayagraj - फोटो : prayagraj

विस्तार

बगहा गांव के दो युवकों को बाजार से लौटते समय अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया। जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दो युवकों की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा रहा। 

विज्ञापन



मेजा थाना क्षेत्र के बगहा गांव निवासी शहेष कुमार निषाद (28) पुत्र राजाराम और दीपक कुमार निषाद (22) पुत्र बब्बू राम निषाद बृहस्पतिवार की दोपहर सिरसा बाजार से घर लौट रहे थे। अभी दोनों लोहारी गांव के समीप ही पहुंचे थे कि सामने से आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रक दोनों को कुचलते हुए आगे निकल गया। दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। वहीं घटना की सूचना पाते ही मौके पर पहुंचे परिजन और ग्रामीण शव को सड़क पर रख कर बैठ गए और कार्रवाई की मांग करने लगे।
विज्ञापन



मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने लोगों को समझाबुझाकर कार्रवाई का अश्वासन दिया। इसके बाद परिजन मान गए और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा रहा। मृतकों के परिजनों का रो रोकर हाल बेहाल था। दीपक तीन भाइयों में सबसे छोटा था और वह हरिद्वार में किसी निजी कंपनी में नौकरी करता था। तीन दिन पूर्व वह दीपावली मनाने घर आया था। वहीं शहेष अपने पांच भाइयों और पांच बहनों में सबसे छोटा था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed